{"_id":"63c97de94e2d1251dc7ee9b1","slug":"congress-leaders-indirectly-targeted-navjot-sidhu-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: राहुल के मंच से सिद्धू को संदेश, घेराबंदी में जुटे कांग्रेस नेता, कहा- जिनके खून में कांग्रेस नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: राहुल के मंच से सिद्धू को संदेश, घेराबंदी में जुटे कांग्रेस नेता, कहा- जिनके खून में कांग्रेस नहीं...
नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को मौका परस्त लोगों से दूर रहने की सलाह दी। उनका इशारा नवजोत सिंह सिद्धू समेत तमाम उन नेताओं पर था, जो अन्य दलों से आकर कांग्रेस में उच्च पदों पर आसीन होते हैं और फिर निकल जाते हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पठानकोट में भारत जोड़ो यात्रा की रैली में तमाम कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के समक्ष मनप्रीत सिंह बादल के बहाने अप्रत्यक्ष रूप से नवजोत सिंह सिद्धू पर भी भड़ास निकाली और कहा कि आप अच्छे आदमियों को पार्टी में लेकर आइए, उनका स्वागत है लेकिन उन नेताओं को मत लेकर आइए जिनके खून में कांग्रेस नहीं है, जो माल कमाकर फसल काटकर भाग जाते हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मनप्रीत बादल का नाम लिए बिना कहा कि पहले उनके ताया ने कपड़ों के अंदर से खाकी निक्कर (आरएसएस की वर्दी) पहनी थी। अब इन्होंने कपड़ों के ऊपर से पहनी है। यह हमारे कभी थे ही नहीं। हमारी नजरों ने धोखा खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि मनप्रीत बादल पहले शिअद के वित्त मंत्री थे। अकाली दल को खत्म कर दिया फिर कांग्रेस में आए तो हमारा भोग डाल दिया। अब भाजपा की अंतिम अरदास करने वहां चले गए। ऐसी गंदगी को पार्टी से निकाल बाहर किया जाए। साफ सुथरी छवि वाले लोग आगे आने चाहिए। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को मौका परस्त लोगों से दूर रहने की सलाह दी। उनका इशारा नवजोत सिंह सिद्धू समेत तमाम उन नेताओं पर था, जो अन्य दलों से आकर कांग्रेस में उच्च पदों पर आसीन होते हैं और फिर निकल जाते हैं। राजा वड़िंग ने कहा कि हमें अच्छे लोगों की जरूरत है लेकिन मौकापरस्त लोगों से बचकर रहना है, ऐसे लोगों को गले नहीं लगाना चाहिए।
बाजवा ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के पद पर राहुल गांधी चाहिए, कोई फर्जी व्यक्ति नहीं चाहिए। पंजाब के लोग आपको प्रधानमंत्री बनना देखना चाहते हैं। यह न हो कि जनता आपको चुने और आप किसी और को प्रधानमंत्री बना दें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो दूसरी हरित क्रांति पंजाब में वह लेकर आएंगे। इनके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी को संत और युगपुरुष बताया। चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी क्रांतिकारी नेता हैं और भारत जोड़ो यात्रा से सदभावना का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं।
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को मौकापरस्त लोगों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उसका स्वागत करती है जो 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। इसके अलावा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी विचार व्यक्त किए।