{"_id":"618e923dedc6d236cd477fb8","slug":"woman-murdered-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बहादुरगढ़ में महिला की सिर में ईंट मारकर हत्या, खाने का खर्च उठाने को लेकर होता था झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: बहादुरगढ़ में महिला की सिर में ईंट मारकर हत्या, खाने का खर्च उठाने को लेकर होता था झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:49 PM IST
सार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। भागते वक्त आरोपी भी छत से गिरकर घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
लॉकडाउन में काम छूटने पर साथ के कमरे में रहने वाले बिहार के एक युवक की मदद करना यूपी के एक परिवार को महंगा पड़ गया। परिवार के मुखिया द्वारा दोस्त को अलग खाना बनाने व खर्चा अलग से करने की बात कहने पर वह कहासुनी करने लगा। शुक्रवार को उसने परिवार की महिला की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह भागने लगा तो छत से गिर गया।
Trending Videos
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की तहसील कुबेरपुर के गांव नगलावाल चंद नुनिहाई निवासी नवनीत सिंह पिछले दो साल से छोटूराम नगर में एक किराए के मकान में अपने परिवार समेत रहता है। इसी मकान में बिहार का निरंजन भी किराएदार के तौर पर रहता है। नवनीत के अनुसार लॉकडाउन में जब निरंजन का काम छूट गया तो वह उसके साथ ही रहता था और दोस्ती के नाते उसका खर्चा वही उठा रहा था। जब निरंजन काम पर जाने लगा तो उसने उसे अपना खाना अलग बनाने और अपना खर्चा खुद उठाने की बात कही। इस पर वह उनसे कहासुनी करने लगा। इस बाबत कई बार कहासुनी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनीत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े 7 बजे वह ऑटो लेकर काम पर चला गया। पीछे से निरंजन ने उसकी पत्नी रिचा की हत्या कर दी। नवनीत ने बताया कि करीब 9 बजे पास फोन आया कि उसकी पत्नी रिचा को निरंजन ने चोटें मारी हैं और वह स्वयं भी भागते समय छत से गिर गया।
घायल रिचा को पड़ोसी सोनू इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूत्रों ने बताया कि छत से गिरकर घायल हुए आरोपी निरंजन को आसपास के लोगों ने काबू कर लिया। अब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और घटनास्थल पर पहुंच आवश्यक तहकीकात की। निरंजन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।
पोस्टमार्टम करवाकर रिचा पांडेय का शव उसके पति को सौंप दिया गया है। आरोपी निरंजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर अशोक, एसएचओ, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़