फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute in Punjab Kings before IPL 2025 Preity Zinta filed a petition in court against co-owner Mohit barman

विवाद: IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स में खटपट, प्रीति जिंटा ने सह मालिक मोहित के खिलाफ कोर्ट में लगाई याचिका

Sat, 17 Aug 2024 09:29 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Aug 2024 09:29 PM IST
सार

याचिका के मुताबिक पंजाब किंग्स की मूल कंपनी केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड में मोहित बर्मन की 48 प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी है। वहीं, 23-23 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के पास है।

विज्ञापन
Dispute in Punjab Kings before IPL 2025 Preity Zinta filed a petition in court against co-owner Mohit barman
IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2025 से पहले पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी बड़ा विवाद छिड़ गया है। केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड की सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े शेयरधारक मोहित बर्मन के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में याचिका दायर की है। इस याचिका में प्रीति ने मोहित बर्मन के 11.5 प्रतिशत शेयर किसी और बेचने पर रोक लगाने की मांग की है। इस याचिका पर 20 अगस्त को एडिशनल सेशंस जज संजय संधीर की अदालत में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

याचिका के मुताबिक पंजाब किंग्स की मूल कंपनी केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड में मोहित बर्मन की 48 प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी है। वहीं, 23-23 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी बचे शेयर चौथे हिस्सेदार करण पॉल हैं। बर्मन अपनी 11.5 प्रतिशत हिस्सेदारी किसी तीसरे पार्टी को बेचने की योजना बना रहे हैं। शेयर बेचना एक आम व्यावसायिक प्रक्रिया है, लेकिन फ्रैंचाइजी भागीदारों के बीच एक आंतरिक समझौता है कि हिस्सेदारी पहले मौजूदा भागीदारों को दी जानी चाहिए। याचिका के मुताबिक प्रीति जिंटा का कहना है कि मोहित बर्मन अपने हिस्से से 11.5 प्रतिशत शेयर किसी अन्य पार्टी को बेचने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए उन्होंने बर्मन को ये शेयर बेचने से रोक लगाने की मांग की है। याचिका के बाद कोर्ट ने बर्मन को जवाब देने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित बर्मन ने अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना से इनकार किया है। उन्होंने कहा, मेरी हिस्सेदारी बेचने की कोई योजना नहीं है। 

विज्ञापन

आर्बिट्रेशन एंड काउंसिलिएशन एक्ट-1996 के तहत याचिका दर्ज 
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने आर्बिट्रेशन एंड काउंसिलिएशन एक्ट-1996 की धारा 9 के तहत यह याचिका दायर कर अंतरिम उपाय और दिशा-निर्देश की मांग की है। अदालत को दी गई याचिका में कहा गया है कि कोई भी हिस्सेदार अपना शेयर समूह से बाहर उसी स्थिति में बेच सकता है जब बाकी हिस्सेदार उन शेयरों को खरीदने से इनकार कर रहे हों। इस मामले में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। बाकी हिस्सेदारों ने बर्मन के इन शेयरों को खरीदने से फिलहाल इनकार नहीं किया है। वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

पंजाब किंग्स में 11.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का वैल्यू कितनी
पंजाब किंग्स की 11.5 फीसदी हिस्सेदारी की कीमत 540 से 600 करोड़ आंकी जा सकती है। आईपीएल में हर टीम की कीमत काफी अधिक है। पंजाब किंग्स आईपीएल की मूल आठ टीमों में से एक रही है। बता दे कि आईपीएल के 17 साल के इतिहास में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम साल 2014 में एक बार फाइनल में पहुंच थी, जहां कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा टीम मात्र एक बार प्लेऑफ तक का सफर तय कर पाई है। आईपीएल के 17वें सीजन में भी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था ,टीम 14 में से पांच मैच जीत और नौ मैच हारकर अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे निचले स्थान के साथ दसवें नंबर पर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed