{"_id":"6a7efffbea54a6653909b518","slug":"chandigarh-first-cbdc-ration-city-ration-distribution-through-digital-currency-begins-under-pmgkay-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chandigarh First CBDC Ration City: PMGKAY के तहत डिजिटल करेंसी से राशन वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh First CBDC Ration City: PMGKAY के तहत डिजिटल करेंसी से राशन वितरण शुरू
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 14 Aug 2026 05:16 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ देश का पहला शहर बन गया है, जहां प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के लाभार्थियों के लिए सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के माध्यम से डिजिटल डिलीवरी की सुविधा शुरू की गई है। शुक्रवार को केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस नई डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ किया। चंडीगढ़ के साथ ही दादरा एवं नगर हवेली में भी इस सुविधा को ऑनलाइन माध्यम से शुरू किया गया। इस पहल का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सहयोग से देश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से योजना के लाभार्थियों तक सुविधाएं अधिक पारदर्शी तरीके से पहुंचाई जा सकेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।