{"_id":"69833f7367adc03d70033ef7","slug":"dmc-hospital-police-post-in-charge-asi-swarn-singh-has-passed-away-chandigarh-news-c-74-1-spkl1022-114174-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डीएमसी अस्पताल चौकी इंचार्ज एएसआई स्वर्ण सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डीएमसी अस्पताल चौकी इंचार्ज एएसआई स्वर्ण सिंह का निधन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। डीएमसी अस्पताल पुलिस चौकी में इंचार्ज के पद पर तैनात एएसआई स्वर्ण सिंह का मंगलवार देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से डीएमसी अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी रही, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एएसआई स्वर्ण सिंह इससे पहले सीआईए स्टाफ सहित विभिन्न पुलिस इकाइयों में सेवाएं दे चुके थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही डीएमसी अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने एक समर्पित और जिम्मेदार अधिकारी के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया।
मंगलवार देर रात उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी, सहकर्मी और परिचित डीएमसी अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एएसआई स्वर्ण सिंह के निधन से न केवल पुलिस विभाग को एक अनुभवी अधिकारी की कमी खलेगी, बल्कि उनके परिवार और जानने वालों को भी अपूरणीय क्षति हुई है। पुलिस कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
Trending Videos