सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Under the supervision of six officers, patrolling has been intensified, and the ground test of law and order has begun.

Chandigarh-Haryana News: छह अफसरों की निगरानी में गश्त तेज, कानून-व्यवस्था की जमीनी परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने सभी जिलों, रेंजों और पुलिस आयुक्त कार्यालयों को गश्त बढ़ाने, सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने और तैयारियों की गहन समीक्षा के निर्देश दिए हैं। आदेशों को सिर्फ कागजी न रहने देने के लिए छह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है जो फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच और समीक्षा करेंगे। सभी इकाइयों को तय समयसीमा में रिपोर्ट भेजनी होगी जिसके बाद पुलिस मुख्यालय स्तर पर बड़ी समीक्षा होगी।
Trending Videos


डीजीपी ने अपने निर्देश में साफ कहा कि सीलिंग प्लान, नाकाबंदी और रात्रि गश्त केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और राजपत्रित अधिकारियों को सीधे जिम्मेदार बनाया है ताकि जमीनी स्तर पर कोई ढिलाई न रहे। रात्रि गश्त, नाकाबंदी और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए राजपत्रित अधिकारियों को प्रत्यक्ष रूप से उत्तरदायी बनाया गया है ताकि जवाबदेही तय हो और किसी भी चूक की तुरंत पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा भी सख्त की गई है। होटल, अस्पताल, बैंक, बाजार, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। कैमरों की सूची और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों व उपमंडल अधिकारियों को सौंपी गई है।

गुमशुदा व्यक्तियों के मामलों में भी रोजाना समीक्षा होगी और सूचना मिलते ही विशेष टीमें सक्रिय होंगी। साथ ही पुलिसकर्मियों के मनोबल के लिए साप्ताहिक अवकाश, नियमित छुट्टियां और उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed