{"_id":"69833e411980f1eaba0545d9","slug":"driven-by-greed-for-dowry-a-man-subjected-his-pregnant-wife-to-brutality-the-beating-resulted-in-a-miscarriage-chandigarh-news-c-74-1-spkl1022-114173-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दहेज के लालच में गर्भवती पत्नी से हैवानियत, पिटाई के कारण गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दहेज के लालच में गर्भवती पत्नी से हैवानियत, पिटाई के कारण गर्भपात
विज्ञापन
विज्ञापन
-बीच-बचाव को आए जीजा को भी पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल के बैंक कॉलोनी इलाके में दहेज के लिए एक महिला के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा जिससे उसका गर्भपात हो गया। दो माह का भ्रूण भी इस हिंसा में नष्ट हो गया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे पीड़िता के जीजा को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पीड़िता अंजलि निवासी बैंक कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2 जून 2025 को टिंकू तुल्ली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति टिंकू, देवर राकेश कुमार और ननद पिंकी व शिवानी दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया गया था। अंजलि के अनुसार 23 जनवरी को उसकी मां देवकी देवी और जीजा विजय दुग्गल उसे ससुराल छोड़ने आए थे। उनके जाने के बाद आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए अंजलि ने जीजा को फोन कर बुलाया लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान अंजलि के पेट पर जोर-जोर से लातें मारी गईं। वह दो माह की गर्भवती थी। हमले के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया।
पीड़िता का अस्पताल में चल रहा इलाज
घायल अंजलि को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अंजलि की शिकायत पर पति टिंकू तुल्ली, देवर राकेश कुमार, ननद पिंकी और शिवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छापामारी के दौरान टिंकू तुल्ली और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ननद और सास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
Trending Videos