सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana MC election Results 2018 in Yamunanagar, Karnal, Panipat, Rohtak, Hisar

हरियाणाः करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार में नगर निगम चुनाव, जानें कौन कहां से जीता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Navneet kumar Updated Wed, 19 Dec 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
Haryana MC election Results 2018 in Yamunanagar, Karnal, Panipat, Rohtak, Hisar
हरियाणा चुनाव परिणाम
विज्ञापन
हरियाणा में आज 5 जिलों करनाल, रोहतक, पानीपत, यमुनानगर और हिसार में हुए नगर निगम चुनाव की मतगणना चल रही है। अब तक के रुझान देखें तो बीजेपी आगे चल रही है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत हासिल कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की हालत खराब है।
Trending Videos


पुरुषों पर भारी पड़ी महिलाएं
कैथल की पूंडरी और फतेहाबाद की जाखल मंडी नगर पालिकाओं में पार्षद के सभी 26 पदों के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं। विजेताओं में 16 महिलाएं हैं, जबकि पुरुष केवल दस। अगर जातिगत आधार पर देखें तो पार्षद बने लोगों में सात अनुसूचित, छह पिछड़ा व अन्य पिछड़ा वर्ग और 14 सामान्य जाति के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंडरी नगरपालिका के नतीजे
कैथल जिले के तहत के लिए पूंडरी नगरपालिका के सभी 13 वार्ड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिसके परिणाम इस प्रकार हैं- वार्ड एक से रमा, दो से जयपाल सैनी, तीन से सुनीता रानी, चार से कुलविंदर चट्ठा, पांच से सुषमा देवी, छह से रीतू, सात से डॉ. संतोष, आठ से शैलजा, नौ से मुकेश, दस से ज्योति रानी, 11 से रोशनी, 12 से रामकुमार सैनी और 13 से कोमल राणा को जीत मिली है। विजयी प्रत्याशी जीत का जश्न मनाने में जुट गए हैं।

जाखल मंडी नगर पालिका के नतीजे घोषित
यहां 13 वार्डों में 35 पार्षद के लिए उम्मीदवार थे जिनमें 17 पुरुष और 18 महिलाएं हैं। वार्ड 13 सीमा रानी आजाद प्रत्याशी, इसके लिए वोटिंग नहीं हुई थी। इन्हें सर्वसम्मति से ही पार्षद चुन लिया गया था। वार्ड 1 हरविंदर लला आजाद प्रत्याशी, वार्ड 2 बीरा रानी जिंदल कांग्रेस की समर्थक, वार्ड 3 मोनिका गोयल कांग्रेस की समर्थक, वार्ड 4 कीर्ती गोयल कांग्रेस की समर्थक, वार्ड 5 सीमा रानी आजाद प्रत्याशी, वार्ड 6 गोविन्द राम आजाद प्रत्याशी, वार्ड 7 स्वाति रानी आजाद प्रत्याशी, वार्ड 8 विक्रम बिक्की आजाद प्रत्याशी वार्ड 9 विक्रम सैनी जननायक जनता पार्टी का समर्थक, वार्ड 10 विकास कामरा भाजपा का समर्थक, वार्ड 11 अमित कुमार भाजपा का समर्थक, वार्ड 12 नीटी बंसल कांग्रेस का समर्थक को जाखल की जनता ने पहनाया जीत का ताज।

रोहतक में कुछ ऐसा रहा परिणाम

रोहतक में अभी तक चार वार्ड के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें वार्ड एक से कृष्ण सहरावत (कांग्रेस समर्थित) 2762 वोटों से जीते। इन्होंने बीजेपी की नीलम पांचाल को हराया। नीलम को 2104 वोट मिले।  

वार्ड दो से सुमन (लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी) 1958 वोटों से जीती। इन्होंने सोनिया सैनी को हराया। सोनिया को 1403 वोट मिले। वार्ड तीन से तिलक राज चौहान (भाजपा) 2227 वोटों से जीते। उन्होंने नवीन कुमार को हराया। नवीन को 1403 वोट मिले।

वार्ड नंबर चार से धर्मेंद्र गुलिया (निर्दलीय) 2569 वोटों से जीत चुके हैं। इन्होंने नोरतामल को हराया, जिन्हें 1959 वोट मिले। वार्ड नंबर 5 से गीता 2159 वोटों से जीते। इन्होंने सीमा को हराया, जिन्हें 1459 वोट मिले।

वार्ड 6 से बीजेपी के सुरेश चंद्र 1959 वोटों से जीत। इन्होंने आजाद सिंह को हराया, जिन्हें 1902 वोट मिले। वार्ड नंबर 7 से मनोज कुमार 2879 वोटों से जीते। इन्होंने बीजेपी के बलजीत को 2775 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 8 से सुनील कुमार 1899 वोटों से जीते। इन्होंने रोहताश को हराया, जिन्हें 1378 वोट मिले।  वार्ड नंबर 9 से जयभगवान जीते, इन्हें 3741 वोट मिले। जय ने रमेश को हराया, जिन्हें 3647 वोट मिले।

रोहतक वार्ड 10 से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल देशवाल 5312 वोटों से जीतें। इन्होंने जतिन को हराया, जिन्हें 2866 वोट मिले। वार्ड 11 से निर्दलीय उम्मीदवार कदम सिंह जीते। इन्हें 1969 वोट मिले। इन्होंने सुशील नांदल को हराया, जिन्हें 1988 वोट मिले।

पानीपत नगर निगम में 23 में से 21 सीटें बीजेपी को मिलीं

वार्ड 1 से बीजेपी अनिता रानी 1541 वोट से जीती। वार्ड 2 बीजेपी के पवन बाल्मीकि 1749 वोटों से विजयी रहे। वार्ड 3 से बीजेपी की अंजलि शर्मा 3700 वोटों से जीती। वार्ड 4 से बीजेपी के रविंदर नागपाल 1571 वोटों से जीते। वार्ड 5 से बीजेपी के अनिल बजाज 1335 वोटों से जीते। वार्ड 6 से बीजेपी के रविन्दर 1443 वोटों से जीते।

वार्ड 7 से बीजेपी के अशोक कटारिया 1523 वोटों से जीते। वार्ड 8 से बीजेपी के चंचल सहगल 951 वोटों से जीते। वार्ड 9 से बीजेपी की मीनाक्षी नारंग 1730 वोटों से जीती। वार्ड 10 से बीजेपी के रविन्दर भाटिया 3797 वोटों से जीते। वार्ड 11 से बीजेपी की कोमल सैनी 3700 वोटों से जीती। वार्ड 12 से बीजेपी के सतीश सैनी 1000 वोटों से जीते।

वार्ड 13 से बीजेपी के शिवकुमार शर्मा 2184 वोटों से जीते। वार्ड 14 से कांग्रेस समर्थित शकुंतला गर्ग जीतीं। वार्ड 16 से बीजेपी की जसमीन 1700 वोटों से जीती। वार्ड 17 से बीजेपी की प्रमोद देवी विजयी रहीं। वार्ड 18 से निर्दलीय उम्मीदवार बलराम मकोल विजयी रहे। वार्ड 19 से बीजेपी की निशा 828 से वोटों से जीती।

वार्ड 21 से बीजेपी के संजीव दहिया जीते। वार्ड 22 से चंचल डावर 600 वोटों से जीते। वार्ड 23 से बीजेपी के अश्वनी धींगड़ा 1338 वोटों से जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed