{"_id":"5a951e874f1c1be13b8b53f8","slug":"indian-president-ramnath-kovind-chandigarh-visit-with-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी के साथ पहुंचे चंडीगढ़, इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी के साथ पहुंचे चंडीगढ़, इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 27 Feb 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind
विज्ञापन
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पहली बार चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और यहां उनके कार्यक्रम का शेड्यूल काफी टाइट रहेगा, रॉक गार्डन नहीं जांएगे। राष्ट्रपति अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ मंगलवार दोपहर 3.15 बजे चंडीगढ़ स्थित टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्री, डीसी अजित बालाजी जोशी, एडवाइजर, गृह सचिव व प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
यूं तो राष्ट्रपति बनने से पहले कोविंद चुनावी रैली व अन्य कार्यक्रमों को लेकर कई बार चंडीगढ़ आ चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब राष्ट्रपति बनने के बाद वे एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए हैं। पहले जो शेड्यूल आया था, उसके मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद ने 27 फरवरी की शाम 4.30 बजे रॉक गार्डन विजिट करना था। हालांकि उनके चंडीगढ़ आने से पहले शेड्यूल में किन्हीं कारणों से बदलाव कर दिया गया, इसके चलते अब राष्ट्रपति रॉक गार्डन विजिट नहीं करेंगे। वे टेक्निकल एयरपोर्ट से सीधा पंजाब राजभवन गए। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति के रॉक गार्डन विजिट रद्द किए जाने संबंधी सूचना जारी कर दी है।
पंजाब राभवन के प्रेसिडेंशियल सुइट में ठहरेंगे
पंजाब राजभवन में प्रेसिडेंशियल सुइट तैयार है। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक रात के लिए ठहरेंगे। पंजाब राजभवन की सुरक्षा पहले से चार गुना बढ़ा दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद कर दिए गए हैं। प्रेसिडेंशियल सुइट के इर्द-गिर्द भी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर खास बंदोबस्त किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा का पूरा जिम्मा एक स्पेशल फोर्स को दिया गया है। इस स्पेशल फोर्स में करीब 20 से 25 जवान मुस्तैद हैं।
Trending Videos

पंजाब राजभवन में रात 8 बजे शुरू होगा डिनर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति कोविंद व उनकी पत्नी सविता कोविंद के लिए पंजाब राजभवन में 27 फरवरी को रात्रिभोज की विशेष तैयारियां की गई हैं। इसके साथ ही पंजाब राजभवन को विशेष तौर पर सजाया गया है। 27 फरवरी की रात पंजाब राजभवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चंडीगढ़ आगमन पर रखे गए रात्रि भोज में पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा हरियाणा के राज्यपाल, पंजाब और हरियाणा के मंत्री, चंडीगढ़ की सांसद व अन्य प्रतिष्ठित लोग इस रात्रि भोज में हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रपति के लिए डिनर में खास बंदोबस्त
पंजाब राजभवन में 27 फरवरी को राष्ट्रपति के लिए रखे गए रात्रि भोज के लिए अलग से मेन्यू आया है। इसमें 7 तरह की सब्जियां, दो तरह के सूप, पांच किस्म के स्टार्टर, दो तरह की दाल, 6 किस्म की रोटियां शामिल हैं। इसके अलावा मीठे में गाजर का हलवा, बुंदी का हलवा, जलेबी आदि शामिल है। राष्ट्रपति को सर्वाधिक आलू गोभी और ब्रोकली की सब्जी पसंद है, जिसका खास बंदोबस्त किया गया है।

यह रहेगा आज और कल का कार्यक्रम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
आज राष्ट्रपति का यह रहेगा कार्यक्रम
- दोपहर 3.15 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चंडीगढ़ स्थित टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- राष्ट्रपति दोपहर 4 बजे तक पंजाब राजभवन पहुंचेंगे
- रात 8 बजे पंजाब राजभवन में डिनर शुरू होगा, डिनर के लिए 7 बजे से स्पेशल गेस्ट की पंजाब राजभवन में एंट्री शुरू हो जाएगी।
- रात 10.30 बजे राष्ट्रपति पंजाब राजभवन में स्थित प्रेसिडेंशियल सुइट में विश्राम करने जाएंगे।
कल यह रहेगा कार्यक्रम
- सुबह 7.30 बजे तक राष्ट्रपति अपने अगले कार्यक्रम के लिए तैयार होंगे।
- सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ ब्रेकफास्ट होगा।
- सुबह 9.45 बजे पर राष्ट्रपति और पंजाब राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर का काफिला पंजाब राजभवन से सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज के गोल्ड जुबली कार्यक्रम के लिए रवाना होगा।
- सुबह 10 से 11 बजे तक एमसीएम डीएवी कॉलेज में गोल्डन जुबली कार्यक्रम में भाग लेंगे।
- सुबह 11 बजे राष्ट्रपति सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज से टेक्किल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
- सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।