{"_id":"643ec5e5e99592da2b0f4f73","slug":"jalandhar-bypoll-former-hockey-player-amarjit-singh-thind-joins-bjp-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar Bypoll: भाजपा ने दिया आप को झटका, पूर्व हॉकी खिलाड़ी अमरजीत थिंड ने थामा कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar Bypoll: भाजपा ने दिया आप को झटका, पूर्व हॉकी खिलाड़ी अमरजीत थिंड ने थामा कमल
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार
अब दोनों दलों में जोड़तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। जालंधर वेस्ट से भाजपा के उम्मीदवार रहे मोहिंदर भगत को हाल ही में आप ने पार्टी में शामिल किया था। अब भाजपा ने आप के उम्मीदवार रहे अमरजीत सिंह थिंड को पार्टी में शामिल कर आप को जवाब दिया है ।
जालंधर में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में चल रही जोड़तोड़ की राजनीति में मंगलवार को भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया। जहां भाजपा उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल के जालंधर में नामांकन दाखिल करते ही 2022 विधानसभा चुनाव में शाहकोट सीट से चुनाव लड़ चुके पूर्व हॉकी खिलाड़ी अमरजीत सिंह थिंड ने आम आदमी पार्टी (आप) को अलविदा कह दिया।
अब दोनों दलों में जोड़तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। जालंधर वेस्ट से भाजपा के उम्मीदवार रहे मोहिंदर भगत को हाल ही में आप ने पार्टी में शामिल किया था। अब भाजपा ने आप के उम्मीदवार रहे अमरजीत सिंह थिंड को पार्टी में शामिल कर आप को जवाब दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिन सुशील रिंकू ने नामांकन भरने के बाद शाहकोट समेत कई जगहों से सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में पार्षद और सरपंच समेत कई कार्यकर्ताओं को आप में शामिल करवाया था। मतदान में कुछ ही दिन बचे हैं और जोड़तोड़ का सिलसिला लगातार जारी है। कब कौन सा नेता किस करवट चला जाए कोई नहीं जानता। इस सियासी उठापटक के बीच इस बार मुकाबला टक्कर का होने वाला है।