फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major reshuffle in Punjab police department, most in Malwa

Punjab: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 दिन में साढ़े दस हजार तबादले, मालवा में सबसे ज्यादा फेरबदल

Mon, 24 Jun 2024 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 04:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में तबादले पुलिस व नशा तस्करों के बीच के लिंक को तोड़ने के लिए ही गए हैं। पिछले काफी साल से एक ही जगह पर कई जिलों में पुलिस पुलिस कर्मी तैनात थे, जिनको बदलने के लिए ही तबादलों की यह प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन
Major reshuffle in Punjab police department, most in Malwa
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के लिए कुछ अच्छे नहीं रहे थे। राज्य में सरकार में होने के बावजूद चुनाव में आप को 10 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा और सिर्फ 3 सीटों ही मिलीं। यही कारण है कि अब सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जमीनी स्तर पर भी लोगों की तरफ से इस फेरबदल की मांग की जा रही थी। पंजाब सरकार ने 10,497 पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए हैं, जो कांस्टेबल से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी हैं। साथ ही संकेत दिए हैं कि आगे भी यह फेरबदल जारी रहेगा। अलग-अलग स्तर पर इसे लेकर बैठकों का दौरा जारी है और जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जा सकता है। सरकार ने विभाग में सबसे बड़ा फेरबदल मालवा क्षेत्र में किया है। लोकसभा चुनाव में यहीं पर आप को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ा। मालवा को पंजाब का सबसे बड़ा राजनीतिक क्षेत्र माना जाता है। लोकसभा में भी सबसे अधिक आठ सीटें इसी क्षेत्र में पड़ती हैं।
विज्ञापन


इस बार चुनाव में आप सिर्फ दो सीटें ही जीत पाई है। अब चुनाव के बाद मालवा क्षेत्र में ही सरकार ने पुलिस विभाग में सबसे बड़ा फेरबदल किया है, जो प्रशासनिक के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे नशे के साथ ही चुनावी नतीजों के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है। चर्चा है कि सरकार इन क्षेत्रों में हालात सुधारने व अपनी पकड़ और मजबूत करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में हुए 50 प्रतिशत से अधिक कर्मियों के तबादले 
फाजिल्का में सबसे अधिक 55.56 प्रतिशत पुलिस कर्मियों के तबादले हुए हैं, जिनकी संख्या 1741 है। इसी तरह दूसरे नंबर पर सबसे अधिक मानसा में 54.35 व फरीदकोट में 52.88 फीसदी पुलिस कर्मियों के तबादले हुए हैं। अगर संख्या की बात की जाए तो फरीदकोट में सबसे अधिक 1944 तबादले हुए हैं। इसी तरह श्री मुक्तसर साहिब में भी 50 फीसदी से अधिक पुलिस कर्मियों के तबादले हुए हैं। इसके अलावा बठिंडा में भी 1495 तबादले हुए हैं। ये सभी क्षेत्र जिन लोकसभा सीटों के अंडर आते हैं, वहां आप को इस बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। फरीदकोट में पार्टी दूसरे नंबर पर रही। फाजिल्का व श्री मुक्तसर साहिब फिरोजपुर सीट के अधीन हैं, यहां भी आप को हार के साथ दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। इसी तरह मानसा का क्षेत्र बठिंडा लोकसभा सीट के अंडर आता है और यह सीट भी हार बैठी है।

चुनाव के दौरान बड़ी मात्रा में नशा व नकदी पकड़ी 
पंजाब में बॉर्डर एरिया के साथ ही बाकी जिलों में नशे का खेल बढ़ता जा रहा है। हाल ही में प्रदेश में 14 से ऊपर लोगों को नशे से अपनी जान गंवानी पड़ी। आए दिन सीमा से भारी मात्रा में बॉर्डर सुरक्षा फोर्स और पुलिस की तरफ से भारी मात्रा में सरहद पार से आने वाले नशा की बरामदगी की जाती है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से ढाई महीने के दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स, शराब व नशा पकड़ा गया है। गुरदासपुर में 114.28 करोड़ रुपये का नशा व नकदी पकड़ी गई थी। इसी तरह अमृतसर में 154.28 करोड़, तरनतारन में 89.91 करोड़, जालंधर में 149.04 करोड़, लुधियाना में 35.21 करोड़, फिरोजपुर में 65.70 करोड़ और फाजिल्का में 71.30 करोड़ रुपये का नशा व नकदी पकड़ी गई थी।


पुलिस फेरबदल रुटीन प्रक्रिया : डीजीपी
डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस कर्मियों के तबादले पर कहा कि विभाग में तबादला एक रुटीन प्रक्रिया है, जिसके तहत ही यह तबादलों की प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके अतिरिक्त तबादलों के पीछे कोई और कारण नहीं है। पंजाब सरकार की तबादला नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है और आचार संहिता के चलते इसमें देरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed