फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meet actress Gul Panag in Amar Ujala Samvad on august 7th

अमर उजाला संवाद: सात अगस्त को रूबरू होंगे सितारे, अभिनेत्री गुल पनाग भी करेंगी खास बात

Fri, 04 Aug 2023 05:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 05:06 PM IST
सार

गुल पनाग एक पायलट, फार्मूला कार रेसर, भारतीय फिल्म अभिनेत्री, वीओ आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ हैं। उनके पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर थे जिसके कारण उन्होंने अपनी स्कूलिंग अलग-अलग स्कूलों से की। गुल पढ़ाई के दौरान स्पोर्ट्स और पब्लिक स्पीकिंग में दिलचस्पी रखती थीं।

विज्ञापन
Meet actress Gul Panag in Amar Ujala Samvad on august 7th
अमर उजाला संवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला संवाद पंजाब में सात अगस्त को चंडीगढ़ के इंडस्टि्रयल बिजनेस पार्क स्थित होटल हयात रेजेंसी में उद्योग, शिक्षा, खेल, कृषि, सिनेमा और कला क्षेत्र से जुड़ीं कई हस्तियों का समागम होगा। विभिन्न सत्रों में नीति नियंता, विशेषज्ञ और विचारक अलग-अलग क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगे। संवाद में अभिनेत्री गुल पनाग भी आप से रू-ब-रू होंगी। 75वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहे अमर उजाला के इस कार्यक्रम में पंजाब के भविष्य की तस्वीर दिखेगी। कार्यक्रम के सह प्रायोजक शुद्धि हिम्स, विशेष सहयोगी चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस झंजेड़ी मोहाली, सहयोगी ड्यूक और रेडियो पार्टनर 93.5 रेड एफएफ होंगे। ... तो आइये एक नजर डालते हैं अभिनेत्री गुल पनाग की कामयाबी के सफर पर... 

विज्ञापन

चंडीगढ़ में जन्मीं, आसमां तक भरी उड़ान

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में गुल पनाग का नाम भी शामिल है। उन्होंने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कीं हैं। गुल का जन्म 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। गुल जिंदगी को बेहद खुलकर जीने में यकीन रखती हैं। वह कई महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स-1999 का खिताब जीतने वाली गुल प्रमाणित व्यवसायिक पायलट भी हैं। बॉलीवुड में गुल ने अलग-अलग फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई। धूप, डोर, मनोरमा-सिक्स फीट अंडर और टर्निंग 30 जैसी फिल्मों ने उन्हें बेहतरीन अदाकारा साबित कर दिया। 

विज्ञापन


गुल को बाइक चलाना इतना पसंद हैं कि उनकी शादी में सभी बराती बाइक पर ही आए थे। यहां तक की उनकी विदाई भी बाइक पर हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरों ने उस समय आज की मॉडर्न ब्राइड का ट्रेंड सेट किया था। वर्ष 2014 में उन्होंने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुल पनाग एक पायलट, फार्मूला कार रेसर, भारतीय फिल्म अभिनेत्री, वीओ आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ हैं। उनके पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर थे जिसके कारण उन्होंने अपनी स्कूलिंग अलग-अलग स्कूलों से की। गुल पढ़ाई के दौरान स्पोर्ट्स और पब्लिक स्पीकिंग में दिलचस्पी रखती थीं।

फिल्म धूप से शुरू किया बॉलीवुड में करियर

गुल पनाग ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। उसके बाद उन्होंने मिस फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया। उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया और मिस ब्यूटीफुल का खिताब अपने नाम किया। गुल पनाग अपनी खूबसूरत स्माईल के लिए मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। गुल पनाग ने बॉलीवुड में अपना करियर 2003 में फिल्म 'धूप' से शुरु किया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। गुल बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 



गुल पनाग ने साल 2011 में अपने बचपन के पायलट दोस्त ऋषि अटारी से शादी की थी। यह शादी काफी चर्चा में रही। गुल पनाग को फिल्मों के अलावा बाइक चलाने और एरोप्लेन उड़ाने का भी शौक है। गुल पनाग एक सर्टिफाइड पायलट हैं और उनके पास कमर्शियल पायलट का लाइसेंस भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed