फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naitik Murder Case 17 year old student murdered via a contract killing

नैतिक हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सुपारी देकर कराई गई 17 वर्षीय छात्र की हत्या, लक्की पटियाल का नाम आया सामने

Fri, 23 Oct 2026 09:04 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Akash Dubey Updated Fri, 23 Oct 2026 09:04 PM IST
सार

पुलिस जांच में 17 वर्षीय नैतिक की हत्या सुपारी देकर कराने का खुलासा हुआ। इसमें बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल का नाम सामने आया है। एक नाबालिग छात्र ने शूटर को नैतिक की पहचान कराई थी।

विज्ञापन
Naitik Murder Case 17 year old student murdered via a contract killing
नैतिक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के पूर्व छात्र नैतिक (17) की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नैतिक की हत्या कथित तौर पर सुपारी देकर कराई गई थी। इस मामले में बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, नैतिक के साथ रंजिश रखने वाला नाबालिग छात्र केवल शूटर को उसकी पहचान कराने के लिए मौके पर लेकर आया था।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग छात्र ने शूटर को नैतिक की पहचान कराई, जिसके बाद उस पर गोलियां चलाई गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग छात्र को हिरासत में लिया है। वहीं, हत्या में शामिल शूटर और अन्य पहलुओं को लेकर जांच जारी है।

विज्ञापन
Trending Videos

इससे पहले सामने आया था कि 17 वर्षीय आरोपी छात्र ने बाइक से नैतिक के ऑटो का पीछा किया था। इसके बाद नैतिक पर फायरिंग की गई। गोली लगने से ऑटो चालक के कंधे में चोट आई, जबकि दूसरी गोली नैतिक की छाती में लगी। गंभीर रूप से घायल नैतिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस जांच में हत्या के पीछे सेक्टर-34 में हुई मारपीट और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते नैतिक को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन

मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के दौरान नैतिक की वीडियो भी बनाई गई थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वीडियो किसने बनाई और इसका मकसद क्या था।

गैंगस्टर लक्की पटियाल का नाम इससे पहले प्रॉपर्टी डीलर चिन्नी कुब्बाहेड़ी की हत्या के मामले में भी सामने आ चुका है। नैतिक हत्याकांड में कथित सुपारी और गैंगस्टर कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस मामले की विभिन्न कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और मामले में सामने आए आरोपों की पुष्टि जांच तथा कानूनी प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed