फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu opposes the name of Brahm Mohindra for Deputy CM Post

सिद्धू ने किया विरोध: कैप्टन के करीबी होने की चुकानी पड़ी कीमत, डिप्टी सीएम बनते-बनते रह गए ब्रह्म मोहिंदरा

Mon, 20 Sep 2021 07:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Sep 2021 07:51 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी होने की कीमत कांग्रेस नेता ब्रह्म मोहिंदरा को सोमवार को चुकानी पड़ी। वह पंजाब के डिप्टी सीएम बनते-बनते रह गए। उनका नाम इस पद के लिए फाइनल हो चुका था लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध जताने के बाद हाईकमान ने उनका नाम काट दिया और ओपी सोनी के नाम का एलान कर दिया। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu opposes the name of Brahm Mohindra for Deputy CM Post
ब्रह्म मोहिंदरा - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद अब विरोधी खेमें के बीच ही खींचतान शुरु हो गई है। पहले तो विधायक दल का नया नेता चुनने में ही दो दिन लग गए। जैसे-तैसे मुख्यमंत्री पद के लिए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगी लेकिन इसके बाद डिप्टी सीएम के पदों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। 

विज्ञापन


सुखजिंदर सिंह रंधावा जोकि जाट-सिख के तौर पर कल तक खुद को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश कर रहे थे, को सोमवार को डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेनी पड़ी। डिप्टी सीएम का दूसरा पद कैप्टन के खासमखास विधायक ब्रह्म मोहिंदरा को देने पर रविवार रात ही मुहर लगा दी गई थी लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्दू को यह नागवार गुजरा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू बोले- चन्नी को पहला दलित सिख सीएम बना राहुल गांधी ने रचा इतिहास, अब सब मुद्दे हाल 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह होने तक उन्होंने हाईकमान को मना लिया कि मोहिंदरा को डिप्टी सीएम न बनाया जाए। इसकी जगह उन्होंने ओपी सोनी के नाम का प्रस्ताव हाईकमान को दिया। बीते पांच महीनों के दौरान पंजाब कांग्रेस के विवाद में सोनी ही ऐसे नेता रहे, जिन्होंने चुप्पी साधे रखी और किसी भी खेमें के साथ दिखाई नहीं दिए। सोमवार सुबह शपथ ग्रहण से एक घंटा पहले मोहिंदरा के स्थान पर सोनी को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया गया।




उल्लेखनीय है कि रविवार रात कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ ही ब्रह्म मोहिंदरा और सुखजिंदर रंधावा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी लेकिन सुबह होते ही नाम बदल गए। बंसल ने सोमवार को अपना पुराना ट्वीट डिलीट कर नया ट्वीट किया। इसमें उन्होंने अपने कल के गलत ट्वीट के लिए खेद प्रकट किया।

यह भी पढ़ें- ताजपोशी के बाद एक्शन में सीएम चन्नी: किसानों के बकाया बिल माफ, हड़ताली कर्मियों से काम पर लौटने की अपील

सिद्धू का खुला विरोध करते रहे हैं मोहिंदरा
नवजोत सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाए जाने के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया तो ब्रह्म मोहिंदरा ही कैप्टन के पहले ऐसे नजदीकी रहे, जिन्होंने स्पष्ट तौर सिद्धू का विरोध करते हुए कहा था कि वह भी सिद्धू से तब तक नहीं मिलेंगे जब तक कैप्टन के खिलाफ ट्वीट करने को लेकर वह माफी नहीं मांग लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed