फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab will buy electricity from Himachal

हिमाचल से बिजली खरीदेगा पंजाब: सीएम सुक्खू ने किया एलान, जानें दोनों राज्यों में मतभेदों को लेकर क्या बोले?

Sun, 19 Jul 2026 09:44 AM IST
शाहिल शर्मा मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2026 09:44 AM IST
सार

पंजाब अगले तीन वर्षों तक हिमाचल प्रदेश से बिजली खरीदेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच जल्द पावर परचेज एग्रीमेंट होगा। इसके साथ ही लंबित विवादों को भी आपसी बातचीत से सुलझाने पर सहमति बनी है। यह समझौता हिमाचल के लिए अतिरिक्त राजस्व और पंजाब के लिए बिजली आपूर्ति मजबूत करने में मददगार होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने पंजाब और हिमाचल के रिश्तों का भी उल्लेख किया। जानें क्या बोले...

विज्ञापन
Punjab will buy electricity from Himachal
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली संकट से जूझ रहा पंजाब तीन साल के लिए हिमाचल से बिजली खरीदेगा। इसके लिए दोनों सूबों में जल्द ही पावर परचेज एग्रीमेंट होगा। दूसरा, पंजाब और हिमाचल के लिए जो मसले चल रहे हैं, उनका हल भी संवाद के जरिये किया जाएगा। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में आयोजित टाई चंडीगढ़ लीडरशिप कॉन्क्लेव में शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एलान करते हुए कहा, दोनों राज्यों के बीच जल्द ही पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। 
विज्ञापन


पंजाब हिमाचल का बड़ा भाई: सीएम सुक्खू 
हालांकि उन्होंने प्रस्तावित समझौते के तहत खरीदी जाने वाली बिजली की मात्रा या दरों का खुलासा नहीं किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने पंजाब और हिमाचल के रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब, हिमाचल का बड़ा भाई है। बड़े भाई के साथ समय-समय पर कुछ मुद्दे और मतभेद होना स्वाभाविक है लेकिन दोनों राज्यों के बीच लंबित सभी मामलों का समाधान बातचीत और आपसी संवाद के माध्यम से कर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों सरकारें सकारात्मक माहौल में लंबित विवादों को आगे बढ़ाकर सुलझाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Punjab will buy electricity from Himachal
चंडीगढ़ में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के पास पर्याप्त बिजली
हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत राज्यों में शामिल है। राज्य में बड़े, मध्यम और छोटे मिलाकर करीब 170 से अधिक जलविद्युत परियोजनाएं संचालित हैं। इनमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा निजी कंपनियों की परियोजनाएं शामिल हैं। हिमाचल की कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता करीब 12,000 मेगावाट के आसपास है, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जलविद्युत परियोजनाओं का है। इसके अलावा राज्य में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। यदि प्रस्तावित पावर परचेज एग्रीमेंट तय समय पर लागू हो जाता है तो हिमाचल को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

Punjab will buy electricity from Himachal
चंडीगढ़ में सीएम सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में बिजली संकट क्यों?
पंजाब में मुख्य रूप से गर्मियों और धान की बुआई के सीजन में बिजली की मांग अत्यधिक बढ़ जाती है। हालांकि पंजाब के पास थर्मल पावर, केंद्रीय पूल और नवीकरणीय ऊर्जा के पर्याप्त स्रोत मौजूद हैं, फिर भी पीक सीजन में मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed