{"_id":"6a5cb633246866888f0299fc","slug":"video-over-130-women-join-aam-aadmi-party-in-moga-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में 130 से अधिक महिलाएं आम आदमी पार्टी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में 130 से अधिक महिलाएं आम आदमी पार्टी में शामिल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 'मावा धीया सत्कार योजना' शुरू किए जाने के बाद मोगा में आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक बल मिला है। पार्टी के अनुसार, मोगा में 130 से अधिक महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कुछ महिलाएं शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस से जुड़ी हुई थीं। यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी की महिला विंग की पंजाब प्रधान एवं मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की अगुवाई में आयोजित किया गया। पार्टी में शामिल हुई महिलाओं का स्वागत करते हुए डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने उन्हें पार्टी की नीतियों और गतिविधियों की जानकारी दी तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पार्टी में शामिल हुई महिलाओं ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर अन्य दलों को छोड़कर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी वे डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का समर्थन करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।