फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Odyssey: रविवार को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का बोलबाला, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Sun, 19 Jul 2026 07:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 19 Jul 2026 07:58 PM IST
सार

The odyssey Day 3 Box office Collection: इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्मों के बीच हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ अपना जलवा दिखा रही है। क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित इस फिल्म ने भारत में तीसरे दिन कितनी कमाई की, जानिए। 

विज्ञापन
The Odyssey Day 3 Sunday Box office Collection Movie Directed By Christopher nolan Starring Matt Damon
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों का इंतजार दुनिया भर के दर्शकों को रहता है। उन्होंने अब तक 'द डार्क नाइट', 'इंसेप्शन',  'इंटरस्टेलर' और 'ओपेनहाइमर' जैसी अलग-अलग जॉनर की हिट फिल्में बनाई हैं। इन दिनों उनकी नई फिल्म ‘द ओडिसी’ भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड ही नहीं भारत में भी यह दर्शकों को पसंद आ रही है। जानिए, फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन।  

The Odyssey Day 3 Sunday Box office Collection Movie Directed By Christopher nolan Starring Matt Damon
फिल्म ‘द ओडिसी’ - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में ‘द ओडिसी’ ने तीसरे दिन की कितनी कमाई? 

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने तीसरे दिन 17.68 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। जबकि फिल्म ने दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 57.08 करोड़ रुपये हो चुका है। भारतीय दर्शक इस फिल्म को खूब सराहा रहे हैं। 

The Odyssey Day 3 Sunday Box office Collection Movie Directed By Christopher nolan Starring Matt Damon
फिल्म ‘द ओडिसी’ - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड किया कितना कलेक्शन? 

द हॉलीवुड रिपोर्टर के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'द ओडिसी' ने नॉर्थ अमेरिका में लगभग 125 मिलियन डॉलर की कमाई की, जबकि विदेशी बाजारों से लगभग 132.8 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन अब तक 257.8 मिलियन डॉलर हाे गया है। इस तरह से यह फिल्म वर्ल्डवाइड भी जमकर नोट छाप रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Odyssey Day 3 Sunday Box office Collection Movie Directed By Christopher nolan Starring Matt Damon
फिल्म ‘द ओडिसी’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द ओडिसी’ ने बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर 
‘द ओडिसी’ के अलावा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ भी मौजूद है। इसने रिलीज के दसवें दिन यानी रविवार को 10.91 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 122.66 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके अलावा फिल्म ‘अल्फा’ ने रिलीज के 17वें दिन 50 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी रिलीज के 24वें दिन 51 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए हैं। 

विज्ञापन
The Odyssey Day 3 Sunday Box office Collection Movie Directed By Christopher nolan Starring Matt Damon
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को क्यों पसंद आई ‘द ओडिसी’?

'द ओडिसी' की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है। इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है। कहानी में ट्रोजन का युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडिसीस अपने देश लौटना चाहते हैं। उनकी इस घर लौटने की यात्रा में कई रोमांचक मोड़ आते हैं, 10 वर्ष बाद वह अपने राज्य लौटता है, इसके बाद भी फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिलते हैं।  
इस फिल्म में हॉलीवुड के चर्चित कलाकार नजर आए हैं। जिसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं। फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस का किरदार निभाया है, उनके अभिनय को खूब सराह जा रहा है। फिल्म की यह सभी बातें दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed