सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu said BJP is insulting the sanctity of people's vote

भाजपा पर भड़के सिद्धू: पूछा- ये कैसा लोकतंत्र? जहां लोग किसी और को वोट देते हैं, सिस्टम कोई बना लेता है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा की जोड़-तोड़ की राजनीति पर नवजोत सिंह सिद्धू ने हमला बोला। उन्होंने इसे लोकतंत्र का अपमान करार दिया। सिद्धू ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के बाद हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बताइये ऐसे में लोगों के वोट का क्या मतलब रह गया है?

Navjot Singh Sidhu said BJP is insulting the sanctity of people's vote
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भाजपा में लौटने की अटकलों के बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को बीजेपी की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा की जमकर खिंचाई की। सिद्धू ने महाराष्ट्र, चंडीगढ़, हिमाचल में भाजपा के चुनावी खेल की निंदा की।

loader
Trending Videos


उन्होंने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश तक, चंडीगढ़ (मेयर चुनाव) से लेकर हिमाचल (राज्यसभा चुनाव) तक, एक घिनौनी कहानी सामने आती है, जो इस बात का प्रमाण है कि लोगों के वोट की पवित्रता का अपमान किया गया है और उसे भंग कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने सवाल किया कि यह कैसा लोकतंत्र है, जिसमें लोग किसी को वोट देते हैं और कोई पार्टी अपने प्रभाव व ताकत से एकतरफा सिस्टम बनाना शुरु कर देती है जो लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है।

सिद्धू ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए हुए खेल के साथ-साथ चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के घटनाक्रम को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया और हिमाचल प्रदेश में ताजा घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों के वोट का क्या मतलब रह गया है? क्या यह लोकतंत्र है? उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही खतरनाक और काला सच है। इसमें किसी देश का भाग्य वोट के रूप में देश के नागरिकों के हाथों में नहीं बल्कि उन लोगों के हाथों में है जो जोड़-तोड़ और जोर-जबरदस्ती के जरिए व्यवस्था को नियंत्रित करना चाहते हैं। सिद्धू ने कहा कि अगर लोगों का वोट मायने नहीं रखता तो फिर लोकतंत्र क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed