{"_id":"6a2b00a99ae5c866e60b37c4","slug":"nek-chands-legacy-comes-alive-in-scribble-art-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1042834-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्क्रिबल आर्ट में जीवंत हुई नेक चंद की विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्क्रिबल आर्ट में जीवंत हुई नेक चंद की विरासत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। पद्मश्री नेक चंद की 11वीं पुण्यतिथि पर कलाकार वरुण टंडन ने विशेष स्क्रिबल आर्ट बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलाकृति के केंद्र में नेक चंद का चेहरा उकेरा गया है, जो उनके प्रति सम्मान को दर्शाता है। इसके आसपास विश्व प्रसिद्ध रॉक गार्डन की विभिन्न झलकियां दिखाई गई हैं।
चित्र के ऊपरी हिस्से में पत्थरों और चट्टानों की आकृतियां बनाई गई हैं, जबकि दोनों ओर रॉक गार्डन की दीवारों के विशिष्ट डिजाइन उकेरे गए हैं। गार्डन की प्रसिद्ध मूर्तियों को भी कलाकृति में स्थान दिया गया है। वरुण टंडन ने बताया कि इस स्क्रिबल आर्ट को तैयार करने में दो दिन लगे। उन्होंने कहा कि यह कलाकृति नेक चंद की रचनात्मक सोच, समर्पण और रॉक गार्डन के प्रति उनके प्रेम को समर्पित है। आज भी रॉक गार्डन देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों और कला प्रेमियों को प्रेरित करता है।