फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People in Punjab are grappling with sultry heat

सता रही उमस भरी गर्मी: पंजाब में मानसून पड़ा सुस्त, आगे कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 30 Aug 2026 01:38 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2026 01:38 PM IST
सार

राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत के लिए छिटपुट बारिश का इंतजार है।

विज्ञापन
People in Punjab are grappling with sultry heat
पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मानसून की गतिविधि इस समय सुस्त बनी हुई है। राज्य के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी का असर जारी है, हालांकि अगले कुछ दिनों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 31 अगस्त तक पंजाब और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


इसके बाद अगले दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है। फिलहाल मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो जगह बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। यह स्थिति कम से कम 5 सितंबर तक बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

पंजाब के जिलों में बारिश का पूर्वानुमान  

30 अगस्त: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में छिटपुट बारिश हो सकती है। अधिकांश अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।  

31 अगस्त: बारिश का दायरा बढ़ सकता है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में छिटपुट बारिश के आसार हैं। मालवा क्षेत्र के कई हिस्से शुष्क रह सकते हैं।  

1 और 2 सितंबर: उत्तरी और पूर्वी जिलों (पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली आदि) में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। अन्य कई जिलों में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है।

राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत के लिए छिटपुट बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपडेटेड पूर्वानुमान पर नजर रखें, क्योंकि स्थानीय स्तर पर मौसम तेजी से बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed