सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Press Conference of Rahul Gandhi in Hoshiarpur

Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले- वरुण को गले लगा सकता हूं, लेकिन विचारधारा स्वीकार नहीं, RSS पर कही बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/चंडीगढ़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत जोड़ो यात्रा के होशियारपुर पहुंचने पर राहुल ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो हमने 20 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला। मोदी सरकार ने उन्हें दोबारा गरीबी में धकेला। स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री और किसान को आगे बढ़ाने से बेरोजगारी दूर होगी। 

Press Conference of Rahul Gandhi in Hoshiarpur
पत्रकारों से बात करते राहुल गांधी। - फोटो : twitter @bharatjodo
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने के अटकलों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विराम लगाते हुए कहा कि उनकी विचारधाराएं मेल नहीं खाती हैं। मैं कभी भी आरएसएस के कार्यालय नहीं जा सकता। चाहे मेरा गला काट दिया जाए लेकिन मैं जाउंगा नहीं। मेरे परिवार की एक विचारधारा है, इसकी एक विचार प्रणाली है। मैं वरुण से मिल सकता हूं, उसे गले लगा सकता हूं लेकिन मैं उस विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता, यह असंभव है। वह आरएसएस की विचारधारा पर चल रहे हैं। 

Trending Videos


राहुल ने यह बात मंगलवार को होशियारपुर में दसूहा-मुकेरियां मार्ग पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। वरुण गांधी के भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के सवाल पर राहुल ने कहा कि वह बीजेपी में हैं। अगर वह भारत जोड़ो यात्रा में चलेंगे, उनको दिक्कत हो जाएगी। वर्षों पहले वरुण ने मुझे कहा था कि देखिए आरएसएस कितना अच्छा काम कर रही है तो मैंने कहा अगर आपने अपने परिवार का इतिहास पढ़ा होता तो आप ऐसा नहीं बोलते। परिवार के जो रिश्ते हैं वो अलग बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चुनाव आयोग व न्यायपालिका पर भाजपा-आरएसएस ने दबाव बनाया 
राहुल ने आरएसएस और भाजपा पर संस्थानों पर कब्जा करने और चुनाव आयोग व न्यायपालिका पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों पर दबाव है। मीडिया पर दबाव है, नौकरशाही पर दबाव है, चुनाव आयोग पर दबाव है। वे न्यायपालिका पर दबाव बनाते हैं। यह एक राजनीतिक दल और दूसरे राजनीतिक दल के बीच की लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई उन संस्थानों और विपक्ष के बीच है, जिन पर उनका कब्जा है। उन्होंने दावा किया कि देश में सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं अब गायब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक संकट, बेरोजगारी और मूल्य वृद्धि भाजपा को गंभीर झटका देगी।

अमीरों व गरीबों की खाई पर भी सवाल उठाया 
राहुल गांधी ने देश में अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ती खाई पर भी सवाल उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के 50 प्रतिशत सबसे गरीब लोग 64 प्रतिशत जीएसटी देते हैं। वहीं, देश के 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोग सिर्फ तीन प्रतिशत जीएसटी देते हैं। उन्होंने आगे कहा देश की 40 प्रतिशत संपत्ति पर एक प्रतिशत अमीरों का कब्जा है, जबकि देश की 50 फीसदी आबादी सिर्फ तीन प्रतिशत संपत्ति की मालिक है। उन्होंने कहा देश का मीडिया इन चीजों पर सवाल नहीं करता है।

35 मिनट में दो बार राहुल की सुरक्षा में चूक 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार को सुरक्षा में दो बार चूक हुई। सुबह करीब 8:05 बजे जालंधर-पठानकोट रोड पर दसूहा के पास एक युवक तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल के पास पहुंच गया और उन्हें गले लगा लिया। यह देख पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आगे बढ़े और युवक को पीछे धकेल दिया। सुरक्षाकर्मी भी युवक की तरफ लपके। बाद में उसे होशियारपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

सुरक्षा में दूसरी चूक सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर गांव बस्सी के किसान हट ढाबे पर हुई। सड़क पार करने के लिए राहुल गांधी जैसे आगे बढ़े, तभी सिर पर केसरी परना बांधे युवक दौड़ते हुए राहुल के करीब पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसे भांप लिया और युवक को हिरासत में ले लिया। 

राहुल बोले- सुरक्षा में चूक नहीं, यह वर्करों का उत्साह है
दोनों घटनाओं पर राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं है, यह वर्करों का उत्साह है। कोई आया और मुझे गले लगाकर चला गया। उत्साह में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। मैं इसे सुरक्षा चूक नहीं कहूंगा।

हिमाचल सरकार को देना होगा वक्त 
हिमाचल सरकार द्वारा वेट बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सीएम पर प्रेशर नहीं डालते। उन्हें थोड़ा वक्त दीजिए। नवजोत सिद्धू के बाकी नेताओं से विवाद पर राहुल ने कहा कि ये आसानी से मैनेज होने वाले इश्यू हैं। इस विवाद के कारण चुनाव हारने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेसी थी। अगली बार हम सरकार बनाएंगे। 

गोदी मीडिया पर कहा- ये मेरा मुहावरा नहीं
मीडिया पर राहुल गांधी ने कहा कि 'गोदी मीडिया' मेरा मुहावरा नहीं है। मैं पत्रकारों की आलोचना नहीं करता, लेकिन मैं मीडिया की संरचना की आलोचना करता हूं। मुझे निष्पक्ष और स्वतंत्र मीडिया चाहिए।  

सिखों को बताया हिंदुस्तान की रीढ़
एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि सिख धर्म हिंदुस्तान की रीढ़ की हड्डी है मैं सिख समुदाय से प्यार व इज्जत करता हूं। हिंदुस्तान की सिखों के बिना कल्पना नहीं की जा सकती।

मोहन भागवत पर हमलावर हुए राहुल
राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने देश को प्यार का विजन दिया। ये भाजपा के नफरत भरे विजन का जवाब है। हिंदुओं का आक्रामक होना चाहिए, मोहन भागवत के इस बयान के सवाल पर राहुल ने कहा कि उन्होंने गीता और वेद नहीं पढ़े हैं। मैंने गीता पढ़ी है। कहीं नहीं कहा गया कि हिंदुओं को आक्रामक होना चाहिए। आरएसएस के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म शांतिप्रिय है। आप जो रंग अपनाना चाहें अपना सकते हैं। मैंने हिंदू धर्म को पढ़ा है। पानी के सवाल पर राहुल ने कहा कि ऐसे मसले अभी डिस्कस नहीं हो सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed