{"_id":"6a2b0072d6ae5f22320a89ce","slug":"public-trust-and-service-are-our-greatest-assets-dgp-hooda-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1042936-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का विश्वास और सेवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी : डीजीपी हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का विश्वास और सेवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी : डीजीपी हुड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वीरवार को डायमंड जुबली समारोह की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर डीजीपी डाॅ. सागर प्रीत हुड्डा ने डायमंड जुबली लोगो का अनावरण किया और पुलिस विभाग की वर्षभर चलने वाली गतिविधियों की घोषणा की।
डीजीपी ने कहा कि पिछले छह दशकों में चंडीगढ़ पुलिस ने एक आधुनिक, तकनीक आधारित और नागरिक-केंद्रित पुलिस बल के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, सुरक्षा और सेवा की भावना ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। डायमंड जुबली वर्ष पुलिस और आम नागरिकों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का अवसर बनेगा।
उन्होंने बताया कि डायमंड जुबली समारोह के दौरान जनसंपर्क कार्यक्रम, सामुदायिक सहभागिता अभियान, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक आयोजन तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित डायमंड जुबली लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 450 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को पुलिस की 60 वर्ष की गौरवशाली यात्रा से जोड़ना था। चंडीगढ़ पुलिस ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
पुरस्कार विजेता
प्रथम पुरस्कार: भुवनेश शर्मा, कक्षा 10, रयान इंटरनेशनल स्कूल
द्वितीय पुरस्कार: मीनाक्षी, कक्षा 12, जीएमएसएसएस सेक्टर-23
तृतीय पुरस्कार: रक्षित कुमार, कक्षा 9, जीएमएसएसएस कर्सन