सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Agriculture Minister Randeep Nabha said that if center does not guarantee on MSP, then Punjab government will give it

पंजाब के कृषि मंत्री का बड़ा एलान: केंद्र ने नहीं दिया तो हम देंगे एमएसपी की गारंटी, दायरे में लाई जाएंगी 113 फसलें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 Dec 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार के लगातार फैसले लिए जाने से पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से चुनावी मुद्दा छिन गया है। किसानों ने भी अब पहले की भांति केंद्र सरकार पर हमला करना बंद कर दिया है।

Punjab Agriculture Minister Randeep Nabha said that if center does not guarantee on MSP, then Punjab government will give it
केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ रणदीप नाभा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

एमएसपी को लेकर पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने बड़ा बयान दिया है। नाभा ने कहा है कि यदि किसानों को केंद्र सरकार एमएसपी पर गारंटी नहीं देगी तो पंजाब सरकार देगी। उन्होंने कहा है कि एमएसपी के दायरे में 113 फसलों को लाया जाएगा।

Trending Videos


कृषि कानून वापस होने के बाद अब किसान एमएसपी की गारंटी को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। हालांकि केंद्र की सरकार ने किसानों की इस मांग को पूरा करने से पहले कमेटी का गठन किया है, जिसमें किसान नेताओं को भी शामिल करने के लिए किसान संगठनों से नामों की सूची मांगी है। किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार के लगातार फैसले लिए जाने से पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से चुनावी मुद्दा छिन गया है। किसानों ने भी अब पहले की भांति केंद्र सरकार पर हमला करना बंद कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस सरकार अब किसानों को रिझाने में पूरी तरह से जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने एमएसपी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी को लेकर ढुलमुल रवैया अपना रही है। किसानों के हितों को देखते हुए यदि जल्द ही केंद्र सरकार कोई फैसला नहीं लेती है तो पंजाब सरकार किसानों को एमएसपी पर गारंटी देगी जिसमें किसानों की 113 फसलों को दायरे में लाया जाएगा। हालांकि केंद्र भी किसानों के रुख को देखते हुए एमएसपी को लेकर विचार कर रही है, जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed