फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Administrative reshuffle in Haryana Eight officials including five IAS officers transferred

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: पांच IAS समेत आठ अधिकारियों का तबादला, यश गर्ग को हारर्टोन का अतिरिक्त कार्यभार

Tue, 22 Sep 2026 03:19 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 22 Sep 2026 03:19 PM IST
सार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यश गर्ग को हारर्टोन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि राजनारायण कौशिक को इस पद से हटाकर हरियाणा राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का एमडी और सचिवालय स्थापना का सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
Administrative reshuffle in Haryana Eight officials including five IAS officers transferred
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को आठ आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यश गर्ग को हारर्टोन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि राजनारायण कौशिक को इस पद से हटाकर हरियाणा राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का एमडी और सचिवालय स्थापना का सचिव बनाया गया है। वहीं मणि राम शर्मा को हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


डॉ. मुनीश नागपाल को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। युवा आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध यादव को नई बनाई गई अर्बन चैलेंज फंड स्कीम के मिशन डायरेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो एचसीएस अधिकारियों कंवर सिंह और म्यंक वर्मा के बीच भी अदला-बदली की गई है। कंवर सिंह अब फूड एंड ड्रग्स प्रशासन में संयुक्त निदेशक और आयुष्मान भारत हरियाणा में संयुक्त सीईओ होंगे, जबकि म्यंक वर्मा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा नसीब कुमार को हरियाणा विमुक्त जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed