लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी में सोमवार को सऊद का पहुंचना पहली नजर में सामान्य लगा। वह पहले भी शिक्षिका निशात फातिमा से मिलने स्कूल आता-जाता रहता था। इसी परिचय के चलते वह सोमवार को भी स्कूल में दाखिल हो गया, लेकिन इस बार वह मौत का सामान भी साथ लाया था। घटनास्थल से असलहे बरामद होने के बाद पुलिस की जांच अब इस बिंदु पर भी टिक गई है कि आखिर वह वारदात के लिए कितनी तैयारी करके स्कूल पहुंचा था।
स्कूल के भीतर पहुंचने के बाद सऊद ने निशात से कुछ देर बात की। इसके बाद दोनों पहली मंजिल पर सीनियर केजी-बी के सामने कॉरिडोर में पहुंचे। बातचीत के दौरान ही सऊद ने तमंचा निकाल लिया। गोली चलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
2 of 12
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद जांच शुरू हुई तो दो तमंचे, चार खोखे और एक कारतूस मिला। हथियार और कारतूस 315 बोर के बताए गए हैं। एक व्यक्ति का स्कूल में दो तमंचों के साथ पहुंचना इस बात की ओर इशारा करता है कि वारदात से पहले उसने पूरी तैयारी की थी। हालांकि, हथियार कब और कहां से जुटाए गए, यह पुलिस की जांच से ही साफ होगा।
3 of 12
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हथियार लेकर स्कूल तक पहुंचने की कड़ी भी अहम
जांच में यह पहलू भी अहम है कि सऊद हथियार लेकर स्कूल तक कैसे पहुंचा। वह पहले भी शिक्षिका से मिलने आता-जाता था, इसलिए सोमवार को उसका स्कूल पहुंचना असामान्य नहीं लगा, लेकिन इस बार उसके पास दो तमंचे थे। स्कूल के भीतर पहली मंजिल तक पहुंचने के बाद उसने शिक्षिका से बात की और फिर वारदात कर दी।
4 of 12
सिक्षिका निशात की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अब घटना से पहले के उसके संपर्क, आने-जाने और सोशल मीडिया गतिविधियों के साथ हथियारों की कड़ी जोड़ने में जुटी है। कुछ मिनटों में हुई वारदात के पीछे कितनी तैयारी थी और उसने कब यह फैसला किया, इन सवालों के जवाब जांच के आगे बढ़ने के साथ सामने आएंगे।
5 of 12
आरोपी मोहम्मद सऊद अंसारी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि चार-पांच दिन पहले सऊद ने निशात फातिमा को धमकी दी थी कि वह उसकी नहीं हुई तो उसे किसी और की नहीं होने देगा। इस पर निशात ने अपनी मां से पूरी बात बताई और पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच के करीबी रिश्तों को देखते हुए निशात की मां ने उसे शिकायत करने से मना करते हुए सऊद के पिता को कॉल कर पूरी बात बताई थी।