सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana police clash over ambulance fare after encounter; PGI police station personnel pay

Chandigarh News: एनकाउंटर के बाद एंबुलेंस किराये पर पंजाब-हरियाणा पुलिस में तकरार, पीजीआई पुलिस चौकी कर्मियों ने किया भुगतान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Punjab and Haryana police clash over ambulance fare after encounter; PGI police station personnel pay
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एनकाउंटर के बाद घायल आरोपियों को पीजीआई से हरियाणा ले जाने के लिए एंबुलेंस के किराये को लेकर पंजाब और हरियाणा पुलिस के बीच तकरार हो गई।
Trending Videos

स्थिति ऐसी बन गई कि दोनों ही राज्यों की पुलिस ने 3800 रुपये का किराया देने से इन्कार कर दिया। आखिरकार पीजीआई पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने आपस में पैसे इकट्ठे कर एंबुलेंस का भुगतान किया। बीते 18 मार्च को चिन्नी की हत्या के बाद पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने हरियाणा के कैथल में मुठभेड़ के बाद दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के बाद जब हरियाणा पुलिस आरोपियों को वापस ले जाने लगी तो एंबुलेंस मंगाई गई। चालक ने 3800 रुपये किराया मांगा लेकिन हरियाणा पुलिस ने यह कहकर भुगतान से इन्कार कर दिया कि ऑपरेशन का पूरा खर्च पहले ही उठाया जा चुका है। वहीं, पंजाब पुलिस का कहना था कि मामला कैथल में दर्ज हुआ है इसलिए किराया हरियाणा पुलिस को देना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस के संबंधित अधिकारी से बता की गई तो उन्होंने भी किराया देने इन्कार कर दिया।
दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही लेकिन कोई भी भुगतान के लिए तैयार नहीं हुआ। मामला चंडीगढ़ पुलिस तक भी पहुंचा लेकिन वहां से भी कोई समाधान नहीं निकला। इस दौरान एंबुलेंस काफी देर तक खड़ी रही और आरोपी वहीं इंतजार करते रहे। स्थिति को संभालते हुए पीजीआई पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने पहल की और आपस में 200-200 रुपये इकट्ठे कर किराया चुकाया। इसके बाद ही आरोपियों को एंबुलेंस के जरिए हरियाणा ले जाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed