{"_id":"61d1c892e311ca1e5f0a7b8d","slug":"punjab-deputy-cm-sukhjinder-singh-randhawa-targeted-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिद्धू के खिलाफ अपने: डिप्टी सीएम रंधावा ने खोला मोर्चा, गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश की, कहा- चन्नी ही कांग्रेस के 'दूल्हा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिद्धू के खिलाफ अपने: डिप्टी सीएम रंधावा ने खोला मोर्चा, गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश की, कहा- चन्नी ही कांग्रेस के 'दूल्हा'
Sun, 02 Jan 2022 09:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:21 PM IST
सार
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सिद्धू को कांग्रेस के तौर तरीके सीखने की नसीहत दी और कहा कि कांग्रेस में मंच से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जाता है। यहां पहले स्क्रीनिंग कमेटी पैनल भेजती है और फिर हाईकमान सूची जारी करता है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा व नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद अब पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बीच तल्खियां बढ़ने लगी हैं। सिद्धू के लगातार हमलों के बीच उपमुख्यमंत्री रंधावा ने भी अब उनके खिलाफ खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। रंधावा ने सिद्धू पर सियासी हमला करते हुए गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश तक कर डाली है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में उपमुख्यमंत्री रंधावा ने सिद्धू के पंजाब में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किए जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस के ‘दूल्हा’ हैं।
विज्ञापन
चुनाव के बाद कौन मुख्यमंत्री होगा इसका फैसला विधायक करेंगे। इस बारे में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ही आधिकारिक बयान दे सकते हैं। रंधावा ने इस दौरान सिद्धू को संगठन की ताकत बताते हुए कहा कि पार्टी बड़ी होती है। कांग्रेस पार्टी में प्रधान का मुख्यमंत्री से भी बड़ा रुतबा होता है। उन्होंने सिद्धू को कांग्रेस का कल्चर सीखने की सलाह दी। गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश कर उन्होंने कहा कि सिद्धू अति महत्वाकांक्षी हैं। जबसे उन्हें गृह मंत्रालय मिला है, नवजोत सिंह सिद्धू नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सिद्धू के अकाली नेता मजीठिया को लेकर दिए जाने वाले बयान पर कहा है कि मजीठिया पर ड्रग्स को लेकर की गई कार्रवाई कानून के अनुसार हुई है। सिद्धू इसके बारे में जो बयान दे रहे हैं, उससे यह संदेश जा रहा है कि कांग्रेस ने यह कार्रवाई बदले के लिए की है। उन्होंने कांग्रेस प्रधान से गुजारिश करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों को इंसाफ लेने दें। सिद्धू के मजीठिया को गिरफ्तार न करने को लेकर सरकार पर किए जा रहे हमले के बारे में रंधावा ने कहा कि कानून जो कहेगा वही करेंगे। बता दें कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी माना जाता है। कैप्टन के खिलाफ सिद्धू ने रंधावा के साथ मिलकर ही मोर्चा खोला था।
सिद्धू को लेकर देर रात तक हुआ मंथन
सरकार पर लगातार पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के हमले को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की अध्यक्षता में देर रात बैठक का सिलसिला जारी रहा। पंजाब भवन में हुईं इन बैठकों में उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा सहित कई अन्य कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। बैठक में रंधावा गृह विभाग छोड़ने पर अड़े रहे। हालांकि चन्नी और वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी के हस्तक्षेप के बाद रंधावा शांत हुए।