{"_id":"69cf8a9bf57b1f18050af91f","slug":"punjab-poltics-bharatiya-janata-party-tops-donations-despite-being-out-of-power-adr-report-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP Politics: भाजपा सत्ता से दूर लेकिन चंदा मिल रहा भरपूर, राजनीतिक दलों में टॉप पर; आप-कांग्रेस का है ये नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Politics: भाजपा सत्ता से दूर लेकिन चंदा मिल रहा भरपूर, राजनीतिक दलों में टॉप पर; आप-कांग्रेस का है ये नंबर
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में भाजपा सत्ता से दूर है, लेकिन चंदा भरपूर मिल रहा है। राजनीतिक दलों में भाजपा टॉप पर है। कॉर्पोरेट और व्यावसायिक घराने सबसे अधिक चंदा दे रहे हैं।
BJP
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में पिछले नौ साल से सत्ता से दूर है बावजूद इसके चंदा पाने के मामले में टॉप पर है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है जबकि सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) का स्थान तीसरा है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024-25 के दौरान भाजपा को सबसे अधिक 60 करोड़ का चंदा मिला है जबकि कांग्रेस को सूबे में सिर्फ 3 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। सत्ता पर काबिज आप को पूरे साल के दौरान चंदे में मात्र सिर्फ 71 लाख रुपये मिले हैं।
Trending Videos

इसके अलावा सीपीआई (एम) के हाथ खाली रहे हैं और पार्टी को बिल्कुल भी चंदा नहीं मिला है क्योंकि उसका प्रदेश में अधिक आधार भी नहीं है। भाजपा पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी चंदा पाने में आगे है और पार्टी को वहां 104 करोड़ चंदा मिला है जबकि कांग्रेस को 23 करोड़ मिले हैं।
हालांकि हरियाणा में सत्ता से दूर आप की चंदा पाने में स्थिति बेहतर है जहां पार्टी को पंजाब से अधिक 5 करोड़ चंदा मिला है। जम्मू एंड कश्मीर में भी भाजपा आगे है और पार्टी को 4 करोड़ चंदा मिला है।
यहां तक कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर भी सबसे अधिक 6074 करोड़ रुपये चंदा मिला है जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 517 करोड़, आप को 38 करोड़ और सीपीआई (एम) को 16 करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले हैं।
ये चंदा देने में सबसे आगे
प्रदेश में भी कॉर्पोरेट व व्यावसायिक घराने ही चंदा देने में सबसे आगे हैं जिन्होंने साल के दौरान सबसे अधिक 57 करोड़ रुपये चंदा राजनीतिक दलों को दिया है। इसमें भी भाजपा की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।
प्रदेश में भी कॉर्पोरेट व व्यावसायिक घराने ही चंदा देने में सबसे आगे हैं जिन्होंने साल के दौरान सबसे अधिक 57 करोड़ रुपये चंदा राजनीतिक दलों को दिया है। इसमें भी भाजपा की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।
इसी तरह आम लोगों की व्यक्तिगत तौर पर चंदा देने में हिस्सेदारी कम है और लोगों ने मात्र 7 करोड़ ही चंदा दिया है। साथ ही यूनियनें और एसोसिएशनें भी चंदा देने में रुचि नहीं दिखा रही हैं। एसोसिएशनों ने प्रदेश में राजनीतिक दलों को कोई चंदा नहीं दिया है।
ये राज्य पंजाब से आगे
चंदा देने के मामले में पहले नंबर पर दिल्ली है जहां के कॉर्पोरेट, व्यावसायिक घरानों और संगठनों ने 2598 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और गुजरात है जबकि 11वें नंबर पर पंजाब है। हरियाणा भी प्रदेश से आगे है जहां राजनीतिक दलों को 134 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडू भी पंजाब से आगे हैं। पंजाब में लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जिले प्रमुख केंद्र माने जाते हैं जहां दलों को सबसे अधिक चंदा मिलता है।