सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi will start Bharat Jodo Yatra from Pathankot today

Bharat Jodo Yatra: पठानकोट में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज, पहली बार जनसभा को करेंगे संबोधित

संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी भी दो बार पठानकोट आ चुकी हैं। इंदिरा गांधी 1980 में हिमाचल प्रदेश अपने पारिवारिक कार्यों के चलते आई थीं और वापसी पर पठानकोट आईं। वहीं, उसी साल विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस प्रत्याशी राम स्वरूप बागी का प्रचार करने पहुंची थीं।

Rahul Gandhi will start Bharat Jodo Yatra from Pathankot today
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश के रास्ते पठानकोट पहुंच चुकी है। गुरुवार को राहुल गांधी पहली बार पठानकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले 1980 में दो बार इंदिरा गांधी और 1985 में राजीव गांधी पठानकोट में जनसभा कर चुके हैं।

Trending Videos


वहीं 2019 और 2022 में प्रियंका गांधी पठानकोट आ चुकी हैं। बता दें कि राजीव गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी एक बार काठगढ़ मंदिर में माथा टेकने आई थीं लेकिन पठानकोट नहीं आई थीं। गांधी परिवार के चौथे नेता के रूप में राहुल गांधी गुरुवार को पठानकोट में जनसभा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट के सरना में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी दोपहर 12:10 बजे जनता को संबोधित करेंगे। हालांकि, शहरी इलाके में पैदल यात्रा नहीं होगी। देर शाम पठानकोट पहुंचे राहुल गांधी गुरुवार सुबह शाह कॉलोनी से गाड़ी में ही सरना स्थित रैली स्थल पर पहुंचेंगे। आधा घंटा जनसभा को संबोधित कर राहुल गांधी पैदलयात्रा में शामिल होंगे और सुजानपुर में दोपहर का खाना खाकर माधोपुर के रास्ते जम्मू-कश्मीर में दाखिल होंगे।

दो बार पठानकोट आईं थीं इंदिरा गांधी
राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी भी दो बार पठानकोट आ चुकी हैं। इंदिरा गांधी 1980 में हिमाचल प्रदेश अपने पारिवारिक कार्यों के चलते आई थीं और वापसी पर पठानकोट आईं। वहीं, उसी साल विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस प्रत्याशी राम स्वरूप बागी का प्रचार करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने एसडी स्कूल के ग्राउंड में पठानकोट के लोगों को संबोधित किया था। प्रियंका गांधी 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ और फिर 2022 विधानसभा में अमित विज का प्रचार करने आई थीं। 

राजीव गांधी ने बीच बारिश भरोली में की थी जनसभा
इंदिरा गांधी की 1984 में हत्या के बाद राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने थे। प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद 1985 में वह पठानकोट आए थे। उनकी सभा भरोली कलां स्थित ग्रिफ की ग्राउंड में हुई थी। जिस दिन सभा थी उस दिन बहुत तेज बारिश थी। बारिश में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने जनसभा को संबोधित किया था।

सुरक्षा चाक चौबंद
पठानकोट अंतरारष्ट्रीय सीमा से सटा जिला है। इसलिए केंद्रीय व पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां पूरी चौकसी बरत रही हैं। हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा तंत्र मजबूत कर दिया गया है। राहुल की सुरक्षा के दस्ते पठानकोट पहुंच चुके हैं। राहुल की पंजाब यात्रा का गुरुवार को अंतिम दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed