फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram to lift the nine-kilogram Shiva Dhanush; 'Ramlila Gatha' to be staged at Tagore Theatre.

Chandigarh News: नौ किलो का शिव धनुष उठाएंगे राम, टैगोर थिएटर में होगी रामलीला गाथा

Thu, 27 Aug 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ram to lift the nine-kilogram Shiva Dhanush; 'Ramlila Gatha' to be staged at Tagore Theatre.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में 29 अगस्त को परंपरा आर्ट्स की ओर से श्रीरामलीला गाथा मर्यादा का मंचन किया जाएगा। नाटक में 30 कलाकार हिस्सा लेंगे। पिछले दो महीने से टैगोर थिएटर में इसकी रिहर्सल चल रही है। करीब ढाई घंटे के इस नाटक के लिए भव्य सेट तैयार किया जा रहा है।
नाटक में राम की भूमिका निभा रहे वरुण शर्मा खास चर्चा में हैं। उन्हें नौ किलो वजनी लोहे के शिव धनुष को एक हाथ से उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ानी और तोड़ना होगा। इसके लिए वरुण जिम में अभ्यास कर रहे हैं। निर्देशक अभिषेक शर्मा ने बताया कि धनुष को वास्तविक रूप से भारी दिखाने के साथ मंच पर उठाने और तोड़ने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

लेखक जय प्रकाश हैं। नाटक में रावण को वरदान मिलने से लंका विजय तक के प्रसंग होंगे। राम के वनवास और मेघनाद वध के बाद सुलोचना के संवाद भावुक करने वाले होंगे। सुलोचना की भूमिका गौरी बनमोरिया निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed