{"_id":"69ccbd6115e4c9946d090128","slug":"recruitment-underway-for-posts-of-clerk-and-steno-typist-in-personnel-department-chandigarh-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: कार्मिक विभाग में क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों पर हो रही है भर्ती, छह अप्रैल से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: कार्मिक विभाग में क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों पर हो रही है भर्ती, छह अप्रैल से आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
क्लर्क पद के लिए वेतन लेवल-2 (7वें वेतन आयोग के अनुसार) और स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए लेवल-3 निर्धारित किया गया है। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ प्रशासन के कार्मिक विभाग ने ग्रुप ‘सी’ के तहत क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नियुक्ति नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 257 पदों को भरा जाएगा, जिनमें क्लर्क के 234 और स्टेनो-टाइपिस्ट के 23 पद शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या में बदलाव संभव है।
जारी नोटिस के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया ‘चंडीगढ़ प्रशासन ग्रुप सी (क्लर्क एवं स्टेनो-टाइपिस्ट) कॉमन कैडर (मिनिस्टीरियल), नॉन-गजेटेड भर्ती नियम, 2026’ के तहत नियमित आधार पर की जाएगी।
वेतनमान की बात करें तो क्लर्क पद के लिए लेवल-2 (7वें वेतन आयोग के अनुसार) और स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए लेवल-3 निर्धारित किया गया है। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।
प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन से अवश्य पढ़ लें। आवेदन से संबंधित सभी विवरण और दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस भर्ती अधिसूचना को 31 मार्च 2026 को जारी किया गया है। कार्मिक विभाग के अतिरिक्त सचिव द्वारा जारी इस नोटिस में उम्मीदवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है। चंडीगढ़ प्रशासन की यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Trending Videos