सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Service, good governance, and the welfare of the poor have gained a new direction over the last 12 years: Malhotra.

12 साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को मिली नई दिशा : मल्होत्रा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Service, good governance, and the welfare of the poor have gained a new direction over the last 12 years: Malhotra.
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक यात्रा के रूप में सामने आए हैं। सेक्टर-33 स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के चलते पिछले वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं।

मल्होत्रा ने कहा कि सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की है। इससे लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया और लगभग 4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए गए। उन्होंने बताया कि जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें 32 करोड़ से अधिक खाते महिलाओं के हैं। वहीं 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस दौरान इंदिरा सिंह, नरेश पांचाल, रामवीर भट्टी, संजीव राणा, रवि रावत, मीनाक्षी ठाकुर और मनीष शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed