फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu Moosewala father said interrogation with Afsana Khan and Jenny Johal is wrong

Punjab: मूसेवाला के पिता बोले- अफसाना खान और जैनी जौहल से पूछताछ गलत, NIA पर उठाए सवाल

Mon, 31 Oct 2022 12:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 12:15 AM IST
सार

बलकौर सिंह ने कहा कि एनआईए ने अभी तक लॉरेंस के खास जो चंडीगढ़ में रहते हैं, उनसे पूछताछ तक नहीं की है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे नवंबर महीने तक गेहूं की बिजाई काम निपटा लें। सिद्धू की हत्या का इंसाफ लेने के लिए अपने स्तर पर रास्ता तैयार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala father said interrogation with Afsana Khan and Jenny Johal is wrong
बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि एनआईए अब उन लोगों को समन भेज रही है, जो सिद्धू के हक में खड़े हैं। जबकि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की बी गैंग चंडीगढ़ में बैठी है। सिद्धू का मोबाइल, पिस्टल व अन्य सामान एनआईए के पास ही है, जैसे मर्जी चेक करें। मूसेवाला का गैंगस्टरों से कोई रिश्ता नहीं है लेकिन एजेंसियां उसका नाता जोड़ने पर तुली हैं। उनका बेटा एक शो का सवा करोड़ रुपया विदेश में लेता रहा है। वह चंद पैसों के लिए गैंगस्टरों से क्यों रिश्ता रखेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जो समर्थन में आया उससे हो रही पूछताछ
सीआईए इंचार्ज गैंगस्टरों के साथ पार्टियां करता रहा है लेकिन सरकार आंखें बंद करके बैठी है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कोई कलाकार खुलकर समर्थन में नहीं आया। अगर कोई आया है तो सिर्फ दो लड़कियां अफसाना खान और जैनी जौहल हैं जिनसे एनआईए पूछताछ कर रही है। अफसाना और जैनी को इस तरह पूछताछ के लिए बुलाना गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने अभी तक लॉरेंस के खास जो चंडीगढ़ में रहते हैं, उनसे पूछताछ तक नहीं की है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे नवंबर महीने तक गेहूं की बिजाई काम निपटा लें। सिद्धू की हत्या का इंसाफ लेने के लिए अपने स्तर पर रास्ता तैयार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed