{"_id":"6076edff8ebc3edb551faebc","slug":"sukhbir-singh-badal-said-sc-to-be-punjab-deputy-cm-if-sad-formed-government-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल का बड़ा एलान : जालंधर में कहा- अगर शिअद की सरकार बनी तो उपमुख्यमंत्री की कुर्सी अनुसूचित जाति को मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल का बड़ा एलान : जालंधर में कहा- अगर शिअद की सरकार बनी तो उपमुख्यमंत्री की कुर्सी अनुसूचित जाति को मिलेगी
Wed, 14 Apr 2021 07:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Apr 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बड़ी घोषणा की है। जालंधर पहुंचने पर उन्होंने कहा कि अगर अगले साल पंजाब में अकाली दल की सरकार बनी तो उपमुख्यमंत्री की कुर्सी अनुसूचित जाति के नेता के लिए होगी। इसके अलावा दोआबा में डॉ. बाबा साहेब के नाम पर यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
दोआबा में अनुसूचित जाति के वोटर बहुसंख्यक हैं। सुखबीर ने आगामी चुनावों को देखकर अपनी रणनीति तैयार कर अनुसूचित जाति के वोटरों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के विकास में अनुसूचित जाति का जो योगदान है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जालंधर में हादसा : सिलिंडर फटने से व्यक्ति के उड़े चिथड़े, महिला और एक बच्चा गंभीर घायल
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने विधानसभा चुनाव से पहले अनुसूचित जाति के लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश की है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कई राजनीतिक दलों से बात चल रही है और अगर विचार मिले तो गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।
वहीं, अनुसूचित जाति के लोगों ने सुखबीर बादल का डटकर विरोध किया और नारेबाजी भी की। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति से संबंधित संगठनों के विरोध को देखते हुए मौके पर मौजूद भारी पुलिसबल ने अकाली नेताओं को घेरे में लिया। सुखबीर बादल कुछ देर तक रुकने के बाद बाबा साहेब अंबेडकर चौक से निकल गए।
यह भी पढ़ें- उच्च रक्तचाप और कोरोना के बीच है लिंक? घर से निकलने से पहले पढ़ लें विशेषज्ञों की ये सलाह