Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Swachh Survekshan 2025 26 Chandigarh secures second place among cities with a population of 3 to 10 lakh

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: चंडीगढ़ ने बिखेरा जलवा, तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों में हासिल किया दूसरा स्थान

Wed, 11 Nov 2026 05:29 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: Akash Dubey Updated Wed, 11 Nov 2026 05:29 PM IST
सार

चंडीगढ़ को 'स्वच्छ शहर' श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। अभियान के तहत देशभर के 4751 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया। -जानिए चंडीगढ़ के लिए क्यों अहम है यह उपलब्धि?

विज्ञापन
Swachh Survekshan 2025 26 Chandigarh secures second place among cities with a population of 3 to 10 lakh
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में चमका चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में चंडीगढ़ ने 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है। केंद्र सरकार की ओर से आयोजित देशव्यापी स्वच्छता मूल्यांकन में मिली इस उपलब्धि से शहर के नगर निगम प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जारी उपलब्धि के अनुसार चंडीगढ़ को 'स्वच्छ शहर' श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। यह सम्मान शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इस वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण का विषय 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रखा गया था। इस अभियान के तहत देशभर के 4751 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के नेतृत्व में हुए इस सर्वेक्षण में शहरों की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को विभिन्न मानकों पर परखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता के 43 मानकों पर हुआ मूल्यांकन
इस बार सर्वेक्षण में नगर निकायों का मूल्यांकन 10 प्रमुख क्षेत्रों और 43 संकेतकों के आधार पर किया गया। इनमें घरों से कचरा एकत्र करना, गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन, कचरे का परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था, स्वच्छता कर्मचारियों का कल्याण और नागरिकों की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल थे। देशभर में 3000 से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर शहरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 


सर्वेक्षण में इन बातों पर रहा विशेष फोकस

  • घर-घर से कचरे का नियमित संग्रह।
  • गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण।
  • कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण।
  • बाजारों, रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई।
  • सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता और रखरखाव।
  • नागरिकों की भागीदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता।
  • सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण।


चंडीगढ़ के लिए क्यों अहम है यह उपलब्धि?

  • राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के प्रयासों को पहचान मिली।
  • नगर निगम की सफाई व्यवस्था को प्रोत्साहन मिला।
  • सफाई कर्मचारियों के योगदान को सम्मान मिला।
  • शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति भागीदारी बढ़ाने का संदेश गया।
  • पहले स्थान पर पहुंचने के लिए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिली।


पहले भी हासिल कर चुका है दूसरा स्थान
चंडीगढ़ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में भी 3 से 10 लाख आबादी वाली श्रेणी की सुपर स्वच्छ लीग में दूसरा स्थान हासिल किया था। उस समय नोएडा पहले और मैसूर तीसरे स्थान पर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed