{"_id":"69d426b1622e16ccb605ad8f","slug":"tagore-cultural-complex-and-multipurpose-hall-at-kalagram-approved-chandigarh-news-c-16-pkl1079-988786-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कलाग्राम में टैगोर कल्चरल कॉम्प्लेक्स और मल्टीपर्पज हॉल को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कलाग्राम में टैगोर कल्चरल कॉम्प्लेक्स और मल्टीपर्पज हॉल को मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) की बैठक सोमवार को उदयपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने की। इसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संस्कृति मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव ने भी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव दिए।
इस दौरान प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में चंडीगढ़ को लेकर अहम फैसले लिए गए। चंडीगढ़ के कलाग्राम में टैगोर कल्चरल कॉम्प्लेक्स योजना के तहत ऑडिटोरियम निर्माण को मंजूरी दी गई। इस परियोजना की लगभग 40 प्रतिशत लागत जो करीब 5.6 करोड़ रुपये है, चंडीगढ़ प्रशासन उठाएगा। इसके अलावा कलाग्राम में एक मल्टीपर्पज हॉल बनाने को भी स्वीकृति दी गई।
बैठक में राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने के उद्देश्य से कई निर्णय लिए गए। इसके तहत चंडीगढ़ में कश्मीर एवं लद्दाख उत्सव, राजस्थान में पंजाब उत्सव और कश्मीर में राजस्थान उत्सव आयोजित करने की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सदस्य राज्यों के लोक कलाकारों और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों को भी मंजूरी दी गई।
कुल 12 लाख रुपये की पुरस्कार राशि केंद्र के अध्यक्ष अपने कोष से देंगे। बैठक में वित्तीय प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। वर्ष 2024-25 के लिए 14.56 करोड़ रुपये के व्यय को स्वीकृति दी गई, जबकि 2025-26 के लिए 15 करोड़ रुपये का कार्यक्रम व्यय प्रस्तावित किया गया। इसके साथ ही 5.10 करोड़ रुपये के स्थापना व्यय को भी मंजूरी दी गई।
पटियाला केंद्र के लिए 4 करोड़ आवंटित
पटियाला स्थित केंद्र के कार्यालय के 4 करोड़ रुपये के नवीनीकरण कार्य और आवंटित भूमि पर चारदीवारी निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, कलाग्राम में 2.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय हॉल के टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया गया।
Trending Videos