सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ticket sales have begun for the match against Sunrisers Hyderabad on April 11

Chandigarh News: 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टिकटों की ब्रिकी हुई शुरू

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Ticket sales have begun for the match against Sunrisers Hyderabad on April 11
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईपीएल 2026 सीजन में पंजाब किंग्स अपनी घरेलू जमीन पीसीए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में अपना दूसरा मुकाबला खेलने जा रही है। यह मैच 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
Trending Videos

इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री काउंटर पर शुरू हो गई है। दर्शक ऑनलाइन भी डिस्ट्रिक्ट ऐप और वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन टिकट के लिए फ्रेंचाइजी ने तीन स्थानों पर काउंटर लगाए हैं। इनमें न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के अलावा आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम, मोहाली के गेट नंबर 2 और 2ए शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को हराया था। इसके बाद टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके ही घरेलू मैदान पर भी मात दी। लगातार जीत के बाद पंजाब किंग्स के प्रशंसकों में काफी उत्साह है और वे 11 अप्रैल को होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मैच के लिए टिकटों की कीमतें इस प्रकार हैं :
जनरल स्टैंड्स के टिकट : 2,000 रुपये से शुरू
हॉस्पिटैलिटी टिकट : 8,500 रुपये से शुरू
कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट : 17,500 रुपये से शुरू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed