{"_id":"6a96a9bce99b5e2e6d085829","slug":"woman-stabbed-to-death-in-zirakpur-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में महिला की चाकू मारकर हत्या: पहले पति ने वारदात को दिया अंजाम, किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में महिला की चाकू मारकर हत्या: पहले पति ने वारदात को दिया अंजाम, किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी
Tue, 01 Sep 2026 04:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2026 04:08 PM IST
सार
पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि महिला के पहले पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान महिला पर चाकू से वार कर हत्या करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशमेश नगर में मंगलवार सुबह एक महिला की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान करीब 37 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
चाकू से वार कर की हत्या
पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि महिला के पहले पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान महिला पर चाकू से वार कर हत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर प्रथम दृष्टया चाकू के तीन से चार वार के निशान मिले हैं। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। बताया जा रहा है कि पूनम पिछले करीब ढाई साल से अपने दूसरे पति के साथ दशमेश नगर में रह रही थी।
विज्ञापन
वहीं, उसका पहला पति भी उसे फोन कर उसे मिलने के लिए आता-जाता रहता था। मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आई है जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेरा बस्सी सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण व वारदात की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।