{"_id":"6aad3cc1e7d90c32ab08dd09","slug":"5-kg-baby-girl-was-born-through-normal-delivery-at-dhamtari-district-hospital-both-mother-daughter-are-healthy-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: धमतरी जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव से जन्मी पांच किलोग्राम की बच्ची, मां-बेटी दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: धमतरी जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव से जन्मी पांच किलोग्राम की बच्ची, मां-बेटी दोनों स्वस्थ
Fri, 18 Sep 2026 06:59 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:59 PM IST
सार
धमतरी जिला अस्पताल में 25 वर्षीय मनीषा साहू ने सामान्य प्रसव से 5 किलोग्राम वजन वाली बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल में यह ऐसा दूसरा मामला है।
विज्ञापन
धमतरी जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव से जन्मी पांच किलोग्राम की बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धमतरी जिला अस्पताल में एक महिला ने सामान्य प्रसव के माध्यम से पांच किलोग्राम वजन वाली नवजात बच्ची को जन्म दिया है। प्रसव के उपरांत मां और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिकित्सकों के अनुसार, अत्यधिक वजन वाले नवजात शिशु का सामान्य प्रसव होना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक हुई।
प्रसव की निर्धारित तिथि बीतने पर अस्पताल में प्रवेश
गुरूर क्षेत्र के ग्राम सरबदा निवासी रामेश्वर साहू की पत्नी मनीषा साहू (25) की गर्भावस्था की निर्धारित तिथि निकल जाने के बाद भी प्रसव पीड़ा शुरू नहीं हुई थी। परिजनों ने 15 सितंबर को उन्हें धमतरी जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में महिला का इलाज आरंभ किया गया। अगले दिन 16 सितंबर को दोपहर 1:01 बजे मनीषा साहू ने सामान्य प्रक्रिया से नवजात बच्ची को जन्म दिया। यह मनीषा की दूसरी संतान तथा दूसरी बेटी है।
सोनोग्राफी में 3.5 किलोग्राम था अनुमानित वजन
मनीषा सा के परिजनों ने बताया कि सोनोग्राफी जांच में गर्भस्थ शिशु का अनुमानित वजन लगभग 3.5 किलोग्राम दर्ज किया गया था। इसके लगभग पंद्रह दिन पश्चात जब बच्ची का जन्म हुआ, तब नवजात का वास्तविक वजन पांच किलोग्राम पाया गया। बिना किसी शल्य क्रिया के पांच किलोग्राम की बच्ची का सुरक्षित प्रसव होना परिजनों और चिकित्सकों के लिए सुखद रहा।
विज्ञापन
अस्पताल में दूसरी बार दर्ज हुआ ऐसा मामला
जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रागिनी ठाकुर ने बताया कि महिला का प्रसव पूरी तरह से सामान्य प्रक्रिया के तहत कराया गया है। उन्होंने कहा कि जन्म के उपरांत मां और शिशु दोनों की स्थिति पूरी तरह से सामान्य और स्वस्थ है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जिला अस्पताल में अधिक वजन वाले नवजात का सामान्य प्रसव का यह दूसरा मामला है। चिकित्सकों ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच और विशेषज्ञों की सलाह मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती है।