{"_id":"69b3c1d0d9b68646c20c956b","slug":"a-couple-arrested-with-marijuana-near-the-railway-station-were-planning-to-take-it-from-odisha-to-prayagraj-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: रेलवे स्टेशन के पास गांजा के साथ प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, ओडिशा से प्रयागराज ले जाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: रेलवे स्टेशन के पास गांजा के साथ प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, ओडिशा से प्रयागराज ले जाने की थी तैयारी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से करीब 13 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 6.77 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई गुढ़ियारी थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग क्षेत्र में एक युवक और युवती बैग में गांजा लेकर खड़े हैं और कहीं जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजेंद्र प्रसाद और हेमलता कैवर्त्य बताए। तलाशी लेने पर उनके बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों एक-दूसरे के प्रेमी-प्रेमिका हैं। वे खरियार रोड से गांजा लाकर प्रयागराज ले जाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 किलो 156 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos