{"_id":"6a3e35452f434e41b1047a06","slug":"accused-of-pressuring-for-religious-conversion-in-raipur-two-accused-arrested-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 26 Jun 2026 01:46 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:46 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम मांठ निवासी हेमंत सिंह मरावी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुशांत ज्ञानिक और उसका सहयोगी पीयूष पटेल गांव के आदिवासी मोहल्ले में पहुंचकर हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक एवं भड़काऊ बातें करते थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि दोनों ग्रामीणों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ उन पर दबाव भी बना रहे थे।
शिकायत के आधार पर खरोरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 302/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 302, 3(5) तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता सहित अन्य ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुशांत ज्ञानिक और पीयूष पटेल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अपनाई गई। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।