बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Tribal community outraged after tear gas shells are fired at villagers in the Dhamtari tiger reserve area

Dhamtari: उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व विवाद, आंसू गैस से भड़का आदिवासी समाज; न्यायिक जांच की उठी मांग

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 08:18 PM IST
Tribal community outraged after tear gas shells are fired at villagers in the Dhamtari tiger reserve area
धमतरी के उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्रामीणों पर आंसू गैस के गोले दागे जाने से आदिवासी समाज में काफी आक्रोश है। इसे लेकर सर्व आदिवासी समाज ने पुलिस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है और घटना की न्यायिक जांच की मांग कलेक्टर से की है।

बताया गया कि 22 जून को उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के लोग सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर धमतरी कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें बनरौद फॉरेस्ट नाका के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवरखन लाल मरई ने गुरुवार शाम चर्चा के दौरान कहा कि यह घटना निंदनीय है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को प्रदेश स्तरीय आदिवासी समाज की बैठक में उठाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उनका आरोप है कि पुलिस का रवैया आदिवासियों पर अत्याचार जैसा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं एएसपी शैलेंद्र पांडे ने कहा कि आंसू गैस के गोले खाली जगह पर छोड़े गए थे, ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग के जांच नाके को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या में विहिप की बड़ी, महामंत्री मिलिंद परांडे राम मंदिर ट्रस्ट भवन पहुंचे

25 Jun 2026

Rampur Bushahr: जेबीएलके वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थियों ने निकाली नशामुक्त जागरूकता रैली

25 Jun 2026

Solan: मुख्यमंत्री सुक्खू नेरीकलां पहुंचे, करेंगे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

25 Jun 2026

Kangra: विधायक विपिन सिंह परमार बोले- 27 जून को पालमपुर में सम्मानित होंगे इमरजेंसी के नायक

25 Jun 2026

Rampur Bushahr: निर्जला एकादशी पर रामपुर में जगह-जगह लगीं छबील, राहगीरों को बांटे फल और शरबत

25 Jun 2026
विज्ञापन

Solan: मां शूलिनी मेले की तैयारियां तेज, ठोडो मैदान में सजने लगे झूले और स्टॉल

25 Jun 2026

सोनीपत: खाद्य सुरक्षा विभाग का घेवर की दुकानों पर छापा, कई जगह मिली मक्खियां, घी, मावे के सैंपल लिए

25 Jun 2026
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: धरना स्थल जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, नोंकझोंक हुई; यातायात भी हुआ प्रभावित

25 Jun 2026

मोगा गोलीकांड के शहीदों को भाजपा सासंद तरुण चुघ ने दी श्रद्धांजलि

25 Jun 2026

Tikamgarh News: चेक विवाद में भाजपा पार्षद पर कार्रवाई, न्यायालय ने प्रकरण दर्ज कर शुरू की सुनवाई

25 Jun 2026

Meerut: दस्तावेज लेखक संघ के धरने में पहुंचे सांसद राजकुमार सांगवान

25 Jun 2026

VIDEO: आसमान में छाए काले बादलों ने लोगों को दिलाई जल्द मानसून की उम्मीद, गर्मी और उमस कर रही परेशान

25 Jun 2026

फरीदाबाद: जुलाई नहीं, इस महीने से संचालित हो सकती हैं स्नातक की कक्षाएं

25 Jun 2026

VIDEO: लखनऊ में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान, डिफेंस वाला सहित कई संस्थान सील किए गए

25 Jun 2026

शिमला: राजधानी में बरसे बदरा, बारिश से मौसम हुआ सुहावना

25 Jun 2026

Balod: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन, मितानिनों ने नया बस स्टैंड परिसर में दिया धरना

25 Jun 2026

नोएडा: हुनर के दम पर संवर रहा भविष्य, निसबड का ब्यूटीशियन कोर्स महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर

25 Jun 2026

VIDEO: 101 पक्षियों को पिंजरे से आज़ाद कर अलीगंज अग्निकांड में शहीद हुए बच्चों को दी श्रद्धांजलि

25 Jun 2026

चानौत जल विवाद: पाइपलाइन बिछाने पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों ने रोका, पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने

VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर बाबा साहेब के सपनों को कुचला

25 Jun 2026

हमीरपुर: चेकिंग की भनक मिलते ही बेतवा पुल पर माल गिराकर भागे ट्रक, 15 किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार

25 Jun 2026

VIDEO: बच्चे बोले छुट्टी में नाना, नानी तो कोई मौसी, बुवा के यहां घूमने गए, स्कूल पहुंचे बच्चे

25 Jun 2026

VIDEO: गर्मियों की छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे, दोस्तों से मिलकर खुश हुए

25 Jun 2026

VIDEO: आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन

25 Jun 2026

VIDEO: चिकनकारी के हुनरमंदों की अनसुनी कहानी, छह महीने में बना पाते हैं एक साड़ी और कुर्ती

25 Jun 2026

VIDEO: एसआईटी के सामने पेश हुआ आप सांसद संजय सिंह, दस्तावेज सौंपे

25 Jun 2026

VIDEO: महिला उद्यमियों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए FICCI FLO लखनऊ ने लॉन्च किया ‘FLO SheRises 2026

25 Jun 2026

VIDEO: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से "क्षत्रिय समागम 2026" का आयोजन

25 Jun 2026

राप्ती नदी किनारे सड़क खतरनाक, कई जगह 5-7 फीट गहरे रेन कट

25 Jun 2026

सर्वाइकल व बच्चेदानी के कैंसर से बचाता है एचपीवी वैक्सीन: डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा

25 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed