Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
BJP MP Tarun Chugh paid tribute to the martyrs of the Moga shooting incident.
{"_id":"6a3cae26ce529928b0075e2f","slug":"video-bjp-mp-tarun-chugh-paid-tribute-to-the-martyrs-of-the-moga-shooting-incident-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा गोलीकांड के शहीदों को भाजपा सासंद तरुण चुघ ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा गोलीकांड के शहीदों को भाजपा सासंद तरुण चुघ ने दी श्रद्धांजलि
मोगा गोलीकांड की बरसी के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ आज शहीदी स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर 25 जून 1989 के मोगा गोलीकांड में शहीद हुए लोगों को नमन किया। इस अवसर पर तरुण चुग ने कहा कि मोगा गोलीकांड देश के इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय है, जिसमें निर्दोष लोगों ने राष्ट्र और समाज की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, साहस और त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और शांति के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। तरुण ने बताया कि उनके मन में लंबे समय से यह इच्छा थी कि राज्य सभा मेंबर की शपथ लेने से पहले वह इस शहीदी स्मारक पर नतमस्तक हों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। आज उनकी यह इच्छा पूरी हुई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के बलिदान को याद किया।
तरुण चुग ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड समझौते का विरोध कर रहे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को पहले समझौते के दस्तावेज और उसकी शर्तों को पढ़ना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते से पंजाब के किसानों की किसी भी फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के विरोध करना उचित नहीं है।
पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए तरुण चुग ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टरवाद, रंगदारी और हत्याओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, वे अब झूठे साबित हो चुके हैं। चुग ने दावा किया कि वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य को एक नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की वायरल वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर तरुण चुग ने कहा कि एक सच्चाई को छिपाने के लिए कई तरह के झूठ बोले जा रहे हैं और झूठी रिपोर्टें तैयार की जा रही हैं। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताया।
उन्होंने बताया कि अकाल तख्त साहिब पंथ विरोधी कहा इस करके इस मुख मंत्री की बायकाट करना चाहिए चुग ने कहा कि भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के राज्यपाल और डीजीपी को पत्र लिखा है तथा मुख्यमंत्री के खिलाफ बेअदबी एक्ट 2026 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।