{"_id":"6a3bee6b0b864be503048e53","slug":"police-take-action-against-two-drug-dealers-main-financier-in-a-heroin-smuggling-case-and-a-liquor-smuggler-arrested-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4431376-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: नशे के दो सौदागरों पर कार्रवाई, हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य फाइनेंसर और शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: नशे के दो सौदागरों पर कार्रवाई, हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य फाइनेंसर और शराब तस्कर गिरफ्तार
Wed, 24 Jun 2026 11:05 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:05 PM IST
सार
धमतरी।जिले में नशे के बढ़ते अवैध व्यापार की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे शराब सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया।
विज्ञापन
नशे के सौदागर गिरफ्तार
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी।जिले में नशे के बढ़ते अवैध व्यापार की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे शराब सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले के दो थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब तस्करी और हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य फाइनेंसर को गिरफ्तार किया है।वही पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशे के सौदागरों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
पहला मामला
अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम पुरी की ओर अवैध रूप से शराब लेकर परिवहन कर रहा है।सूचना पर पुलिस ने ग्राम पुरी मोड़ के पास एक स्कूटी चालक को रोक कर नामपता पूछा गया और तलाशी ली गई।जिसपर वाहन चालक ने अपना नाम परमेश्वर साहू 28 वर्ष,निवासी ग्राम हंकारा, थाना कुरूद का रहने वाला बताया ।वही तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 100 पौवा शराब (18 लिटर) बरामद किया गया।वही पुलिस ने पकड़ी हुई शराब और वाहन को जब्त करते हुए, आरोपी के उपर आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है।
विज्ञापन
दूसरा मामला
19 जून को सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी को 4.76 ग्राम हेरोइन, नगदी, मोबाइल और बाइक समेत 2.30 लाख की संपत्ति के साथ पकड़ा था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क का फाइनेंसर अभिनय तिवारी उर्फ लवली है। उसी ने राजनांदगांव से हेरोइन मंगवाने के लिए पैसे और बाइक मुहैया कराई थी। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने अभिनय तिवारी, निवासी आमातालाब रोड धमतरी को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया है। बताया गया कि आरोपी पहले भी हेरोइन तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन