पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Was Ketan Killed Over a Wig Victim Father Says Family Was Informed Earlier Police Revelation on Chetan

विग के कारण से हुई केतन की हत्या?: मृतक के पिता बोले- परिवार को पहले ही बता चुके थे; चेतन पर भी हुआ नया खुलासा

Fri, 26 Jun 2026 02:57 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 26 Jun 2026 02:57 PM IST
सार

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में 'विग' का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सिया गोयल को केतन के विग लगाने से आपत्ति थी। हालांकि, मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही सिया के परिवार को इस बारे में बता दिया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि केतन के विग लगाने की बात सही है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि यही हत्या की एकमात्र वजह थी। आइए, विस्तार से मामले को समझते हैं... 

विज्ञापन
Was Ketan Killed Over a Wig Victim Father Says Family Was Informed Earlier Police Revelation on Chetan
पुलिस का दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सिर पर छोटा सा विग पैच लगाने की बात को लेकर शुरू हुई चर्चा अब देश के सबसे चर्चित हत्याकांडों में बदल गई है। पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मृतक के पिता का कहना है कि उन्होंने सिया गोयल के परिवार को पहले ही बता दिया था कि केतन बालों के लिए छोटा सा विग पैच इस्तेमाल करते हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि सिया को अपने मंगेतर केतन की हत्या के लिए उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उकसाया था। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाने और फास्ट ट्रैक कार्रवाई का भरोसा दिया है। मामले में सिया गोयल के भाई को पूछताछ के लिए लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन बुलाया गया।
विज्ञापन

क्या केतन के बालों और विग से सिया को थी परेशानी?

पुणे पुलिस की जांच में सामने आया है कि केतन अग्रवाल विग का इस्तेमाल करते थे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नहीं कहा जा सकता कि यही सिया केतन को पसंद न करने की एकमात्र वजह थी। दूसरी तरफ, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने साफ कहा है कि उन्होंने सिया और उसके परिवार को पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी थी। उनका सवाल है कि अगर केतन विग लगाते भी थे, तो क्या यह किसी की हत्या करने का कारण हो सकता है? विशाल अग्रवाल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग भी की है।
विज्ञापन

क्या प्रेमी चेतन ने सिया को हत्या के लिए उकसाया?

पुलिस जांच के अनुसार, 20 वर्षीय सिया गोयल और 22 वर्षीय चेतन चौधरी एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि चेतन ने ही सिया को मंगेतर केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने के लिए उकसाया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर पूरी साजिश रची। 18 जून को लोहागढ़ किले पर पहुंचने के बाद सिया ने पहले से तय इशारा किया, जिसके बाद चेतन ने कथित तौर पर 25 वर्षीय केतन को खाई में धक्का दे दिया। जांच अधिकारियों का कहना है कि केतन को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश तायडे ने बताया कि आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस इस केस से जुड़े सभी लोगों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। तायडे ने कहा कि पीड़ित परिवार जांच में पूरा सहयोग कर रहा है और पुलिस के सवालों के स्पष्ट व सकारात्मक जवाब दे रहा है।

क्या लोहागढ़ जाने के लिए सिया तैयार नहीं थी?

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब सिया की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी 18 जून को लोहागढ़ किले पर जाने के लिए तैयार नहीं थी। उनके मुताबिक, 17 जून की शाम सिया और केतन के बीच वीडियो कॉल हुई थी, जिसमें केतन ने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा था। सिया की मां का कहना है कि उस दौरान केतन की मां ने भी सिया से बात की और ट्रेक पर चलने के लिए कहा। उन्होंने दावा किया कि सिया अगले दिन एक पारिवारिक कार्यक्रम की वजह से आराम करना चाहती थी और ट्रेक पर नहीं जाना चाहती थी। हालांकि, पुलिस अभी इन दावों की भी जांच कर रही है।

क्या आलीशान शादी की तैयारियों के बीच टूटा रिश्ता?

केतन और सिया की शादी नवंबर में राजस्थान के उदयपुर में होने वाली थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। सिया के पिता ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें चार्टर्ड विमान और बेहद महंगे शाही इंतजामों का दावा किया गया था। उन्होंने बताया कि उदयपुर के एक होटल में 70 कमरे बुक किए गए थे, जहां प्रति दंपती प्रतिदिन करीब 81 हजार रुपये खर्च होने थे। उनके अनुसार, शादी पर कुल खर्च तीन करोड़ रुपये से अधिक नहीं होना था। उन्होंने कहा कि यह घटना दोनों परिवारों के लिए बेहद दुखद है और यदि उनकी बेटी दोषी पाई जाती है तो उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed