पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates north east west south india elections 2026 politics crime national news in hindi

News Updates: तिरुचिरापल्ली जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी; असम में 10.8 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

Fri, 26 Jun 2026 03:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Jun 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
news updates north east west south india elections 2026 politics crime national news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक अपार्टमेंट में जोरदार विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। हादसे में कुछ लोगों के हताहत होने की भी सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एएसडीपीओ सदर देबा प्रसाद रॉय ने कहा, हमें सूचना मिली कि एक अपार्टमेंट में तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी है और कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर है। हम मौके पर पहुंचे तो पता चला कि यह घटना अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया, हमने बम निरोधक दस्ता, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया है। फिलहाल हमें जो भी सामान मिला है, उसे जब्त कर लिया गया है। उम्मीद है कि जांच के बाद यह पता चल सकेगा कि यह घटना क्यों हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल पुस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। पांच से 18 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि यह पुरस्कार बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देता है। उनके अद्वितीय धैर्य, साहस, सृजनात्मकता और अदम्य भावना का सम्मान करता है। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। बच्चे स्वयं या किसी संस्था की मदद से अपना नामांकन कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की शहादत लोगों को सच्चाई और न्याय के रास्ते पर अडिग रहने की प्रेरणा देती है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि यह बलिदान साहस और अटूट विश्वास की ताकत की याद दिलाता है। मुहर्रम के दिन शिया मुस्लिम कर्बला की जंग में पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं।

ओडिशा के बलांगीर में मार्केट कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग
ओडिशा के बलांगीर जिले में शुक्रवार सुबह एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि गांधीनगर पाड़ा स्थित इस कॉम्प्लेक्स की कम से कम आठ दुकानें आग की चपेट में आ गईं। इनमें एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम भी शामिल है। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस घटना में किसी की जान जाने की खबर नहीं है। पुलिस को शक है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। असली कारण जांच के बाद पता चलेगा।

असम में 10.8 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
असम के श्रीभूमि जिले में पुलिस ने 10.8 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रात भर चले ऑपरेशन में ड्रग्स की यह बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पुलिस की इस कामयाबी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

व्यापार के साथ समाज की सेवा भी जरूरी: श्रीनिवास राव
पुडुचेरी में ल्यूमिना डेटामैटिक्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव ने एक अहम प्रोजेक्ट पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट भारत के संरक्षण प्रयासों के लक्ष्यों के साथ मेल खाता है। राव के अनुसार, समाज को कुछ वापस देने का यह एक शानदार मौका था। उन्होंने जोर दिया कि व्यापार में बढ़त के साथ सामाजिक मूल्यों को बढ़ाना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने इसे समाज पर बड़ा असर डालने वाला प्रोजेक्ट बताया।

तिरुचिरापल्ली जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वायड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा टीमें पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की बारीकी से जांच कर रही हैं। फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed