पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's Seychelles visit Enthusiasm among locals PM chief guest 50th independence anniversary celebrations

पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: स्थानीय लोगों में उत्साह, आजादी की 50वीं सालगिरह पर मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री

Fri, 26 Jun 2026 04:55 PM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 26 Jun 2026 04:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यहां वह राष्ट्रीय दिवस के 50वीं समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान  स्थानीय लोगों ने उनके आगमन पर खुशी जताते हुए भारत-सेशेल्स संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
PM Modi's Seychelles visit Enthusiasm among locals PM chief guest 50th independence anniversary celebrations
पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर वहां के लोगों में उत्साह का माहौल है। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री के आगमन पर खुशी जताई। 

विज्ञापन

सेशेल्स के नागरिक ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले सेशेल्स की एक नागरिक ने कहा, 'हमारी आजादी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर उनका यहां आना हमारे लिए खुशी की बात होगी। हम उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत के साथ हमारे संबंध मजबूत हुए हैं और हम इन्हें आगे भी और मजबूत करना चाहते हैं।' एक बांग्लादेशी नागरिक ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे हैं। पड़ोसी देश भारत भी अच्छा है। दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।'

विज्ञापन

दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे
भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, 'हमें बेहद खुशी है कि भारत के प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं। इससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे तथा व्यापार बढ़ेगा। सैन्य और सुरक्षा के क्षेत्र में सेशेल्स हमारे लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, जो सेशेल्स की अर्थव्यवस्था और व्यापार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जब दोनों देशों के संबंध मजबूत होते हैं तो हमें बहुत अच्छा लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'भारत और सेशेल्स के संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं और समय के साथ लगातार मजबूत हुए हैं। भारत की कई कंपनियां यहां विकास कार्यों और विभिन्न सहयोगी परियोजनाओं में योगदान दे रही हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच भी बेहद दोस्ताना संबंध हैं।' प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 2015 में सेशेल्स गए थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी हिस्सा लेंगे।

द्विपक्षीय वार्ता होगा
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-सेशेल्स सहयोग के सभी क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे। वहीं, भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। भारत और सेशेल्स के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित लंबे समय से मजबूत साझेदारी रही है। हिंद महासागर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी के रूप में सेशेल्स, भारत के 'महासागर' विजन तथा ग्लोबल साउथ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता में विशेष स्थान रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed