फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Balrampur Collector suspends Agriculture Extension Officer for negligence in AgriStack registration

एग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित

Tue, 28 Jul 2026 10:05 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 10:05 PM IST
सार

बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने एग्रीस्टैक पंजीयन और पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लापरवाही पाए जाने पर चलगली के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कौशल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Balrampur Collector suspends Agriculture Extension Officer for negligence in AgriStack registration
औचक निरीक्षण करते कलेक्टर - फोटो : credit

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शासन की प्राथमिकता वाली एग्रीस्टैक पंजीयन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने में लापरवाही बरतने पर बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड वाड्रफनगर के चलगली क्षेत्र में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कौशल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं और कृषि व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम चलगली और इंजानी स्थित लोक सेवा केंद्रों का निरीक्षण कर एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति और प्रक्रिया की समीक्षा की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के एग्रीस्टैक पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित तहसीलदार से निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले पंजीकृत किसानों की संख्या पूछी। समीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही बरतने के लिए संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा। निर्देश के बाद देर शाम चलगली क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कौशल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।


कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को योजनाओं का समय पर लाभ दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed