{"_id":"6ab2852ada2293f766067ed3","slug":"dry-tree-branch-falls-on-moving-bike-youth-dies-on-the-spot-ambikapur-news-c-1-1-noi1559-4752865-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल
Wed, 23 Sep 2026 01:25 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:25 PM IST
सार
जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में सामरी-कुसमी मुख्य मार्ग पर सूखे आम के पेड़ की भारी टहनी चलती बाइक पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक युवक
विस्तार
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में सामरी-कुसमी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चलती बाइक पर अचानक सूखे आम के पेड़ की भारी टहनी गिरने से बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सरगांवा निवासी 40 वर्षीय युवक अपनी पत्नी और बच्चे को बाइक पर बैठाकर शंकरगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामरी-कुसमी मुख्य मार्ग पर रास्ते में मौजूद एक सूखे आम के पेड़ की बड़ी टहनी अचानक टूटकर चलती बाइक पर जा गिरी।
सिर पर लगी गंभीर चोट, मौके पर मौत
अचानक गिरी भारी टहनी की चपेट में आने से युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, टहनी की चपेट में आने और बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से उसकी पत्नी और बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।