{"_id":"6956716919e6660a7d0d7808","slug":"fire-at-maa-mahamaya-temple-complex-on-new-year-first-day-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: अंबिकापुर में मां महामाया मंदिर परिसर में नए साल के पहले दिन लगी आग, टला बड़ा हादसा; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: अंबिकापुर में मां महामाया मंदिर परिसर में नए साल के पहले दिन लगी आग, टला बड़ा हादसा; मची अफरा-तफरी
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 01 Jan 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार
सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में नए वर्ष के पहले दिन सुबह दीपक से आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई, जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
मां महामाया मंदिर परिसर में आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिले में स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में नए साल के पहले दिन सोमवार सुबह आग लगने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण भक्तों की लापरवाही बताई जा रही है। मन्नत के धागे और चुनरी में रखे दीपक से आग लगी, जो तेजी से फैल गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।
नववर्ष पर दर्शनार्थियों की उमड़ी भीड़
नए वर्ष के अवसर पर, मां महामाया के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ी हुई थी। इसी बीच, मंदिर परिसर के बाहर मन्नत के लिए बांधे गए धागों और चुनरियों में पास में रखे दीपक से अचानक आग लग गई। यह आग तेजी से फैली और परिसर में फैल गई। आग लगते ही मंदिर प्रबंधन और वहां मौजूद कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला।
तत्काल कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी
मंदिर प्रबंधन और कर्मचारियों की सक्रियता और तत्परता से आग पर कुछ ही समय में नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी भी श्रद्धालु या कर्मचारी को कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने के कारण कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से दर्शन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी मन्नतें पूरी करने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Trending Videos